Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कानपुर टेस्ट: केएल राहुल के चोटिल होने पर श्रेयस अय्यर को मिला मौका, रहाणे बोले- टेस्ट में डेब्यू करेंगे
    Breaking News Headlines

    कानपुर टेस्ट: केएल राहुल के चोटिल होने पर श्रेयस अय्यर को मिला मौका, रहाणे बोले- टेस्ट में डेब्यू करेंगे

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कानपुर. कल 25 नवम्बर गुरूवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ये साफ कर दिया है कि पहले टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर डेब्यू करेंगे.

    राहुल के चोटिल होने का मिला फायदा

    रहाणे ने कहा- कानपुर में श्रेयस डेब्यू करने जा रहे हैं. दुर्भाग्य से केएल राहुल चोटिल हैं और वह अगले दो टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे. इसलिए श्रेयस डेब्यू करेंगे. हालांकि रहाणे ने फिलहाल पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 के बाकी खिलाडिय़ों के नामों का खुलासा नहीं किया है. भले ही अजिंक्य रहाणे ने राहुल की जगह अय्यर के डेब्यू की बात कही हो, लेकिन इस बात पर कोई शक नहीं है कि अय्यर नंबर-4 पर विराट कोहली की जगह खेलते नजर आएंगे.कोहली को कानपुर टेस्ट के लिए आराम दिया गया है. अय्यर ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. श्रेयस ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मुंबई और इंडिया ए के लिए शानदार पारियां खेलकर कई मुकाबले जिताए हैं. वनडे फॉर्मेट में भी उनको नंबर-4 पर ही खेलते देखा जाता है.

    बनेंगे 303वें खिलाड़ी

    भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले श्रेयस अय्यर 303वें खिलाड़ी बनेंगे. 26 वर्षीय अय्यर ने साल 2017 में भारत के लिए अपना पहला वनडे और टी-20 मैच खेला था. अब तक खेले 22 वनडे मैचों में उन्होंने 42.79 की औसत के साथ 813 रन और 31 इंटरनेशनल टी-20 मैचों में 27.62 की औसत के साथ कुल 580 रन बनाए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम चन्नी के ऐलान पर सिद्धू ने फिर उठाया सवाल, अपनी ही सरकार की निकाल रहे हवा
    Next Article 18 मिनट में चार्ज होने वाली हुंडई Ioniq 5 भारतीय सड़क पर आई नजर

    Related Posts

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    April 26, 2026

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    April 26, 2026

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में कई घायल, बाइक फूंकी

    बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

    गायत्री परिवार का 63 वा रक्तदान शिविर संपन्न 

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.