Author: News Desk

नई दिल्ली. नीट पीजी काउंसलिंग में देरी को लेकर आज देशभर के डॉक्‍टरों के तमाम संगठनों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है. फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने 27 नवंबर यानी शनिवार से देशभर में हड़ताल की अपील की है. इस वजह से देशभर के अस्‍पतालों के साथ दिल्‍ली के भी तीन अस्पतालों में OPD सेवाएं बंद रहेंगी. इस हड़ताल में दिल्ली के साथ-साथ कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत अन्य कई राज्यों ने डॉक्टर शामिल हैं. जबकि सभी ने आज ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं करने की बात की है. दिल्‍ली के आरएमएल अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल…

Read More

पटना. राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई. तबीयत बिगड़ने के बाद लालू यादव को दिल्ली एम्स के मेडिसिन विभाग में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव को बुखार और यूरिन में संक्रमण की शिकायत है. लालू प्रसाद यादव को किडनी की भी पहले से परेशानी रही है. एम्स के सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव को शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे एम्स की इमरजेंसी में लाया गया. इसके बाद…

Read More

आगरा. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज क़ुरैशी शुक्रवार को आगरा पहुंचे. देर शाम पार्क शू एक्सपोर्ट्स नज़ीर अहमद के घर पर पहुंचे. जहां पर वह मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा देश का संविधान लिखा गया है. उसमें बदलाव का कोई मतलब नहीं है, लेकिन भाजपा सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ करना चाहती है, ऐसा नहीं होना चाहिए. अगर दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो वह संविधान में बदलाव कर सकती है. इस दौरान उन्होंने अन्य राजनीतिक पार्टियों को साथ में चुनाव लड़ने की बात कही.…

Read More

डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विचार मंथन में शामिल होने के लिए गोवा रवाना मंत्री बन्ना गुप्ता बन्ना गुप्ता करेंगे स्मारिका का विमोचन 26 नवंबर, जमशेदपुर. गोवा क्रांति दिवस की 75वें वर्ष पर डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मंथन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता सपत्नीक गोवा रवाना हो गए हैं. इस अवसर पर डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा एक स्मारिका भी प्रकाशित की गई है़, जिसका विमोचन दिनांक 28 नवंबर को उद्घाटन सत्र में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा किया जाएगा.…

Read More

यूपी में आयोजित इंडियन कॉम्बैट लीग अमटियूर सीरीज २०२१ का आयोजन कराया जा रहा है। जो कि ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया जाएगा। यह एक मिक्सड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट है। जिसमें पहली बार जमशेदपुर के झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के विक्की शर्मा झारखंड की और से खेलेंगे। विक्की फैदर वैट कैटेगरी में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। उनका मैच आदित्य सिंह जो की यूपी से हैं उनके साथ २८ नवंबर, रविवार को है। यह पहली बार ऐसा है कि जमशेदपुर , झारखंड से ऐसे किसी चैंपियनशिप में भाग लेने गया है। इस उपलब्धि पर झारखण्ड मार्शल आर्ट्स…

Read More

नोएडा. मातृभूमि का विभाजन, देश का विभाजन, न भूलने वाला विभाजन है, ये न मिटने वाली वेदना है और ये तभी खत्म होगी. जब विभाजन खत्म होगा.. जब ये निरस्त होगा.” ये बात आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने एक किताब के विमोचन के मौके पर कही.संघ प्रमुख मोहन भागवत नोएडा में लेखक कृष्णानंद सागर की पुस्तक ‘विभाजनकालीन भारत के साक्षी’ का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए थे. भागवत ने किताब का विमोचन किया और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विभाजन के बाद उनका जन्म हुआ और विभाजन के 10 साल बाद समझ आया…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र के मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकी हमले की आज 13वीं बरसी है. इसे भारत के इतिहास का सबसे भयावह आतंकी हमला माना जाता है. पूरा देश शहीदों और हमले के पीड़ितों को याद कर रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा है, ’26/11 मुंबई आतंकी हमले के शहीदों और पीड़ितों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. कर्तव्य के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सुरक्षाबलों की बहादुरी और बलिदान के लिए राष्ट्र हमेशा उनका आभारी रहेगा.’रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, ‘मुंबई पर 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले की 13वीं बरसी पर, हम…

Read More

देवानंद सिंह यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गुरुवार को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तीर से दो निशान साध गए। यह 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण है और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एयरपोर्ट का शिलान्यास और 2024 यानि लोकसभा चुनाव के आसपास फ्लाइट की उड़ान शुरू होना सियासी तौर पर काफी मायने रखता है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, जहां विधानसभा की 403 और लोकसभा की 80 सीटें हैं। विधानसभा चुनाव…

Read More

नई दिल्ली. कांग्रेस ने मेघालय में पार्टी के कई विधायकों के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की पृष्ठभूमि में गुरुवार को ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी पर तीखा प्रहार किया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ऐसी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी की प्रतिनिधि हैं और इनके षड्यंत्र का मकसद देश की सबसे पुरानी पार्टी को कमजोर एवं केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी को मजबूत करना है. मुख्य विपक्षी पार्टी ने यह भी कहा कि मेघालय में उसे बड़ा झटका जरूर लगा है, लेकिन वह और भी मजबूत बनकर उभरेगी.कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने चंडीगढ़ में कहा, बीजेपी निर्वाचित सरकारों…

Read More

कानपुर. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 84 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं. ग्रीन पार्क स्टेडियम के स्पिनर्स के अनुकूल विकेट पर काइल जैमीसन का जलवा रहा. उन्होंने 3 विकेट झटकते हुए भारत को मुश्किल में डाल दिया था, लेकिन डेब्यू स्टार श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा ने आखिरी सत्र में बेजोड़ बैटिंग करते हुए भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया. इन दोनों ही बल्लेबाजों ने हाफ सेंचुरी जड़ी, जबकि इससे पहले शुभमन गिल ने 52 रनों की पारी खेली थी.श्रेयस अय्यर…

Read More