Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई आतंकी हमले की 13वीं बरसी : राष्ट्रपति कोविंद सहित वरिष्ठ नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines

    मुंबई आतंकी हमले की 13वीं बरसी : राष्ट्रपति कोविंद सहित वरिष्ठ नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र के मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकी हमले की आज 13वीं बरसी है. इसे भारत के इतिहास का सबसे भयावह आतंकी हमला माना जाता है. पूरा देश शहीदों और हमले के पीड़ितों को याद कर रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा है, ’26/11 मुंबई आतंकी हमले के शहीदों और पीड़ितों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. कर्तव्य के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सुरक्षाबलों की बहादुरी और बलिदान के लिए राष्ट्र हमेशा उनका आभारी रहेगा.’रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, ‘मुंबई पर 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले की 13वीं बरसी पर, हम उन बेकसूर लोगों को याद कर रहे हैं, जिन्हें हमने खो दिया है. उन हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को मेरी श्रद्धांजलि. हमारे सुरक्षा बलों ने 26/11 के हमलों के दौरान अनुकरणीय साहस का परिचय दिया है. मैं उनकी बहादुरी और बलिदान को सलाम करता हूं.’ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हमले के समय की तस्वीर शेयर करते हुए अपने ट्वीट के कैप्शन में लिखा है, ‘कभी नहीं भूलेंगे.’
    गृहमंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं और उन सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने कायरतापूर्ण हमलों में आतंकवादियों का डटकर सामना किया. पूरे देश को आपकी वीरता पर गर्व रहेगा. कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा.’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीरों को नमन किया है. अपने ट्वीट में वह लिखते हैं, ‘सीमा पर कठिन मौसम में परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करता है. आतंकवादी हमले में अपनी जान की बाजी लगाकर मासूमों को बचाता है. जान की नहीं, जहान की फिक्र करता है. परिवार की, गांव की, देश की शान है- ऐसा मेरे देश का जवान है. 26/11 मुंबई आतंकी हमले के वीरों को नमन. जय हिंद!’

    मुंबई में साल 2008 के 26 नवंबर वाले दिन पाकिस्तान से 10 आतंकी मुंबई पहुंचे थे. ये लोग समुद्र के रास्ते से यहां पहुंचे थे. इन्होंने कई स्थानों पर अंधाधुंन गोलीबारी की. जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई थी. इनमें करीब 15 देशों के लोग शामिल थे. जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे. आतंकियों ने मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल, नरीमन हाउस, मेट्रो सिनेमा और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस सहित कई जगहों पर हुए हमले किए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक तीर से दो निशाने साध गए पीएम मोदी…
    Next Article यह 1947 का नहीं 2021 का भारत है, अब दोबारा नहीं होगा देश का विभाजन: मोहन भागवत

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.