Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कानपुट टेस्ट : आखिरी सत्र में श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा का जलवा, गिल का पचासा, भारत पहले दिन 258/4, न्यूजीलैंड पस्त
    Breaking News Headlines खेल

    कानपुट टेस्ट : आखिरी सत्र में श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा का जलवा, गिल का पचासा, भारत पहले दिन 258/4, न्यूजीलैंड पस्त

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कानपुर. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 84 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं. ग्रीन पार्क स्टेडियम के स्पिनर्स के अनुकूल विकेट पर काइल जैमीसन का जलवा रहा. उन्होंने 3 विकेट झटकते हुए भारत को मुश्किल में डाल दिया था, लेकिन डेब्यू स्टार श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा ने आखिरी सत्र में बेजोड़ बैटिंग करते हुए भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया. इन दोनों ही बल्लेबाजों ने हाफ सेंचुरी जड़ी, जबकि इससे पहले शुभमन गिल ने 52 रनों की पारी खेली थी.श्रेयस अय्यर 136 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि रविंद्र जडेजा 100 गेंदों में 6 चौके की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 5वें विकेट के लिए 208 गेंदों में 113 रनों की साझेदारी हो चुकी है. यह दोनों दूसरे दिन जब पारी की शुरुआत करेंगे तो कोशिश होगी कि इस साझेदारी को और मजबूती से आगे तक ले जाएं. अय्यर के पास डेब्यू मैच में शतक जडऩे का मौका है.
    इससे पहले लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने फिर से भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाला. उन्होंने पहले सत्र में प्रभावशाली बल्लेबाजी करने वाले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (93 गेंदों पर 52 रन) को लंच के बाद पहले ओवर में आउट करने के बाद अच्छी लय में दिख रहे कप्तान रहाणे (63 गेंदों पर 35 रन) को पवेलियन भेजा. अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी (30 रन देकर एक) ने इस बीच चेतेश्वर पुजारा (88 गेंदों पर 26 रन) की एकाग्रता भंग की.भारत ने मयंक अग्रवाल (28 गेंदों पर 13) का विकेट पहले सत्र में गंवा दिया था. गिल ने अपने कट और ड्राइव का शानदार नमूना पेश करके पहले सत्र में न्यूजीलैंड के मुख्य स्पिनर अयाज पटेल को बैकफुट पर रखा था लेकिन उनके दूसरे सत्र के शुरू में पवेलियन लौटने से भारतीय पारी का प्रवाह प्रभावित हुआ. जैमीसन की फुललेंथ गेंद को रक्षात्मक रूप से खेलने के लिए गिल आगे बढ़े लेकिन गेंद उनके बल्ले और पैड के बीच से निकलकर विकेटों में समा गयी. गिल ने अपनी पारी में पांच चौके और पटेल पर छक्का लगाया.
    पुजारा के पास शतक का लंबा इंतजार समाप्त करने का यह बेहतरीन मौका था. उन्होंने जैमीसन और पटेल पर चौका लगाकर अभी हाथ खोलने का प्रयास किया था कि साउदी की पांचवें स्टंप की लाइन पर की गयी गेंद उनके बल्ले को चूमती हुई विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के दस्तानों में समा गयी. पुजारा ने अपना आखिरी टेस्ट शतक जनवरी 2019 में लगाया था. वह पिछले 23 टेस्ट और 39 पारियों से तिहरे अंक में नहीं पहुंचे हैं और इस बीच उनका औसत 28.78 रहा है. यही आलम रहाणे का रहा जिनके करियर के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच अहम साबित हो सकते हैं.

    इससे पहले रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारत ने आठवें ओवर में ही अग्रवाल का विकेट गंवा दिया. अग्रवाल के पास यह टीम में जगह पक्की करने का शानदार मौका था लेकिन जैमीसन की गेंद पर वह ब्लंडेल को कैच थमा दिया. चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल पाने वाले गिल ने मैदान के चारों तक आकर्षक शॉट खेलकर अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक पूरा किया उन्होंने साउदी के पहले स्पैल में सतर्कता बरतने के बाद अपने खूबसूरत कट और ड्राइव से बाएं हाथ के स्पिनर पटेल की लेंथ बिगाड़ी. गिल और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंविधान दिवस समारोह का कांग्रेस, TMC, RJD ने आज संविधान दिवस समारोह का किया बहिष्कार
    Next Article कांग्रेस ने तृणमूल को बताया बीजेपी की प्रॉक्सी, कहा- हमें कमजोर करना है मकसद

    Related Posts

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    April 26, 2026

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    April 26, 2026

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में कई घायल, बाइक फूंकी

    बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

    गायत्री परिवार का 63 वा रक्तदान शिविर संपन्न 

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.