Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हड़िया-दारू निर्माण व बिक्री कार्य से जुड़ी 5 महिलाओं को मिला फूलो-झानो आशीर्वाद योजना का लाभ, कहा- सरकार का धन्यवाद, स्वरोजगार के लिए करेंगे सम्मानजनक काम
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    हड़िया-दारू निर्माण व बिक्री कार्य से जुड़ी 5 महिलाओं को मिला फूलो-झानो आशीर्वाद योजना का लाभ, कहा- सरकार का धन्यवाद, स्वरोजगार के लिए करेंगे सम्मानजनक काम

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हड़िया-दारू निर्माण व बिक्री कार्य से जुड़ी 5 महिलाओं को मिला फूलो-झानो आशीर्वाद योजना का लाभ, कहा- सरकार का धन्यवाद, स्वरोजगार के लिए करेंगे सम्मानजनक काम

    हड़िया दारू बेचने वाली महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शुरू की गई फूलो-झानो आशीर्वाद योजना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण हड़िया दारू बेचने को मजबूर महिलायें अब बिना ब्याज का लोन मिलने से उत्साहित होकर स्वरोजगार के दूसरे साधन अपनाने को तैयार हैं। मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में आयोजित ‘आपके अधिकार- आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में आज पाथरगोड़ा गांव की रहने वाली सालकु मुर्मू, मालती हेम्ब्रम, पार्वती बानरा, बंसती मार्डी और शकुन्तला मार्डी को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत स्वरोजगार के लिए बिना ब्याज पर 10 हजार रूपए का लोन उपलब्ध कराया गया ।

    सालकु मुर्मू ने बताया कि उक्त राशि से वे सब्जी बेचने का दुकान लगायेंगी जबकि मालती मुर्मू ने कहा कि बच्चों के खाने-पीने का समान बेचने का काम करेंगी, पार्वती बानरा ने बताया कि वे उक्त राशि से बकरी पालन करना है तथा बंसती मार्डी ने बताया कि वे चाय का स्टॉल लगायेंगी और शकुन्तला मार्डी ने बताया कि वे भी दुकान करेंगी। लाभुक महिलाओं ने बताया कि जेएसएलपीएस द्वारा सर्वे के दौरान आर्थिक सहयोग करने की बात कही गई और सभी को इस योजना के बारे में जनकारी दी गई थी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी को सूचित किया गया। इसी क्रम में आज फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में आयोजित शिविर में पांचों महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत विभिन्न कामों के लिए लिए बिना ब्याज का 10 हजार रूपए का लोन उपलब्ध कराया गया जिससे वे काफी खुश दिखाई दीं । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी ने सभी को अच्छे से जीवनयापन हेतु शुभकामनाएं दी तथा हड़िया-दारू बेचने का कार्य दोबारा नहीं करने की बात कही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी को किया सम्मानित, कहा- जिला उपायुक्त की तत्परता एवं उनके कुशल नेतृत्व ने जिले को राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर दिलाया मान-सम्मान
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.