Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य मंत्री ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी को किया सम्मानित, कहा- जिला उपायुक्त की तत्परता एवं उनके कुशल नेतृत्व ने जिले को राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर दिलाया मान-सम्मान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    स्वास्थ्य मंत्री ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी को किया सम्मानित, कहा- जिला उपायुक्त की तत्परता एवं उनके कुशल नेतृत्व ने जिले को राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर दिलाया मान-सम्मान

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य मंत्री ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी को किया सम्मानित, कहा- जिला उपायुक्त की तत्परता एवं उनके कुशल नेतृत्व ने जिले को राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर दिलाया मान-सम्मान

    कोविड टीकाकरण में राज्यभर में अव्वल रहने एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में जिले के दो नगर निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किये जाने पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने आज उपायुक्त के कार्यालय कक्ष पहुंचकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इस मौके पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला, उपायुक्त श्री सूरज कुमार के नेतृत्व में कोविड टीकाकरण में पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है, साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में जिले के दो नगर निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है जिसमें जुगसलाई नगर परिषद को (Population category 25k-50k) बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक(ईस्ट जोन) तथा जमशेदपुर अक्षेस को गार्बेज फ्री सिटी एवं सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज हेतु दो विशेष अवार्ड प्राप्त हुए । वहीं कोविड टीकाकरण में पहला स्थान में रहने पर झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर भी पूर्वी सिंहभूम जिला को सम्मान मिला । माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिला उपायुक्त की तत्परता एवं उनके कुशल नेतृत्व में जिले के अधिकारियों ने अच्छा काम किया है । उन्होने बताया कि जिले में कोविड वैक्सीन की कमी होने पर व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क कर जिला उपायुक्त बार-बार उनके संज्ञान में विषय लाते थे जिससे जिले में सुचारू रूप से टीकाकरण का कार्य किया जाता रहे । उन्होने कहा कि जनआकांक्षाओं की पूर्ति हमारे अधिकारी करते हैं तो निश्चित रूप से सरकार का दायित्व बनता है कि अधिकारियों का मनोबल ऊंचा करें, इसी क्रम में आज जिला उपायुक्त को जिले की उपलब्धि के लिए उनके कार्यालय कक्ष में सम्मानित करने पहुंचा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का सख्‍त रूख कहा- बंद नहीं होगा ये केस, हम देंगे अंतिम निर्णय
    Next Article हड़िया-दारू निर्माण व बिक्री कार्य से जुड़ी 5 महिलाओं को मिला फूलो-झानो आशीर्वाद योजना का लाभ, कहा- सरकार का धन्यवाद, स्वरोजगार के लिए करेंगे सम्मानजनक काम

    Related Posts

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    August 7, 2026

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    August 7, 2026

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.