दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर 327 समितियों की आमसभा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आमसभा शनिवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहर की 327 पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में पूजा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।

निर्णय लिया गया कि 11 अक्टूबर से पूजा महोत्सव शुरू होगा और 21 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया जाएगा। पूजा समितियां नशा मुक्ति अभियान भी चलाएंगी। स्लैग आपूर्ति, ट्रैफिक, सड़क मरम्मत, प्रकाश और सुरक्षा समेत कई समस्याएं उठाई गईं। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर मुकेश मछुआ ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। समिति ने सभी पूजा समितियों से आपसी समन्वय और सौहार्द के साथ पूजा संपन्न कराने की अपील की।

