इनर व्हील क्लब के द्वारा वृद्ध आश्रम में वृद्ध लोगों के लिए स्टोरेज वॉटर हिटर डोनेशन स्वरूप दिया गया ,-डीसी श्रीमती रश्मि गुप्ता क्लब के द्वारा बाल्टी मग के साथ आलू , प्याज, गोभी लौकी, टमाटर, मूली दिया गया। राष्ट्र संवाद संवाददाता घनबाद (झारखंड) सिंदरी ,इनर व्हील क्लब सिंदरी और कतरास संयुक्त रूप से कराया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती रश्मि गुप्ता गिरिडीह, सीजीआर श्रीमती श्रुति राम पटना, सीजीआर श्रीमती रेखा तरवे गिरिडीह, ऑफिशल विजिट. जिसमें तीनों क्लब के द्वारा किए गए सेवा काभीर्यों का एवं क्लब की और एक्टिविटीज का जायजा लिया। इसमें इनर व्हील क्लब सिंदरी की अध्यक्ष अनुपम कुमार,…
Author: Nizam Khan
चतरा सासंद कालीचरण सिंह के प्रयास से उप डाकघर का कुंदा व लावालौंग प्रखंड में खुलेगा राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: चतरा सांसद कालीचरण सिंह के निरंतर प्रयासों से लावालौंग एवं कुन्दा प्रखंड में भारत सरकार द्वारा उपडाकघर खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है। अब ग्रामीणों को डाक सेवाओं के लिए दूर-दराज़ के क्षेत्रों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। सांसद श्री सिंह जी ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए और संबंधित विभाग से नियमित संवाद बनाए रखा। उन्होंने कहा कि उपडाकघर की स्थापना से ग्रामीण इलाकों में डाक सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और लोगों को…
पीडीएस डीलरों को जल्द मिलेगा 14 माह का बकाया कमीशन राज्य सरकार ने 52 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद।झारखंड के पीडीएस दुकानदारों को 14 महीनों से लंबित कमीशन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत खाद्यान्न के हैंडलिंग, परिवहन और डीलर मार्जिन के लिए 52 करोड़ 3 लाख 66 हजार 550 रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिसमें से 30.12 करोड़ रुपये डीलर कमीशन के भुगतान हेतु आवंटित किए गए हैं। यह राशि एसएनए-स्पर्श प्रणाली के माध्यम से सीधे डीलरों के बैंक खातों में भेजी…
गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन “प्रकाश उत्सव” में शामिल होकर हर्ष की अनुभूति होती है एक-दूसरे का हाथ थाम कर आगे बढ़ना ही सबसे बड़ी ताकत राष्ट्र संवाद सं गुरुनानक देव जी के दिखाए रास्ते एवं आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज के निर्माण की परिकल्पना होगी साकार: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री राष्ट्र संवाद संवाददाता मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज पी०पी० कंपाउंड, रांची स्थित गुरुनानक स्कूल पहुंचकर गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित 556वें “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
राज्य की योजनाओं के शिलापट्ट पर नहीं होंगे केंद्रीय मंत्री और सांसदों के नाम, झारखंड सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद। झारखंड सरकार ने योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन समारोहों को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। नई गाइडलाइन के अनुसार अब राज्य सरकार की योजनाओं के शिलापट्टों पर केंद्र सरकार के मंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री या स्थानीय सांसदों के नाम शामिल नहीं किए जाएंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब शिलापट्टों पर केवल मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री, स्थानीय मंत्री, संबंधित विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष और नगर पंचायत प्रमुखों के नाम अंकित होंगे। साथ ही 20…
अन्विति की तरफ से 6 से 9 तक नेशनल आर्ट कैंप का आयोजन *जमशेदपुर*। कला को समर्पित संस्थान अन्विति के तत्वावधान में जमशेदपुर में फॉरेस्ट गेस्ट हाउस, मानगो में नेशनल आर्ट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह 6 से 9 नवंबर तक चलेगा। इसमें देशभर से 25 प्रतिष्ठित कलाकार अपनी रचनात्मकता, अनुभव और कला का संगम प्रस्तुत करेंगे। शिविर की क्यूरेटर प्रख्यात चित्रकार मुक्ता गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों के कलाकारों को एक मंच पर लाकर कला, संवाद और सृजनात्मकता की एकता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का…
बोकारो पुलिस ने अवैध विदेशी शराब की फैक्ट्री का किया फंडा फोड़ राष्ट्र संवाद सं बोकारो के चिरा चास थाना इलाके में चल रहे अवैध विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। बिहार मद्य निषेध इकाई की टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड एटीएस के सहयोग से अवैध शराब फैक्ट्री में छापेमारी की गई। जहां से पूर्व से अवैध शराब कारोबारी सह फैक्ट्री संचालक गोपाल सिंह के पुत्र सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान 1563 लीटर विभिन्न ब्रांड का अवैध विदेशी शराब 360 लीटर स्पीड विभिन्न ब्रांड का रैपर ढक्कन बोतल…
देवघर में एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या राष्ट्र संवाद सं देवघर : अपराधियों ने एक बार फिर से अपनी धमक दिखाई है । और पुलिस को खुली चुनौती दी है ये वारदात शहर के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत करनीबाग मोहल्ले की है। जहां 45 वर्षीय करू रावत को गोली मार दी गई गोली शरीर के सबसे नाजुक अंग पेट में लगी जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो कर गिर पड़ा। शहर में यह कोई पहली घटना नहीं हुई जब इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया हो इस तरह की घटना देवघर शहर में कई बार…
पारसनाथ पहाड़ पर सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में न’क्सली साजोसामान का बड़ा जखीरा बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह। मधुबन थाना क्षेत्र के जिरियोबेरा गाँव के पास पारसनाथ पहाड़ी के घने जंगलों में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में न’क्सली साजोसामान का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। यह अभियान 154 बटालियन सीआरपीएफ के द्वितीय आईसी अभिनव आनंद, एएसपी गिरिडीह सुरजीत कुमार, 203 कोबरा के एसी गौरव शर्मा, खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, 154 बटालियन के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश वर्मा, हवलदार अनिल पासवान और सुरेश बेश्रा के साथ संयुक्त रूप से चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने…
“संस्कृति की धरती पर – कुटे आदिवासी महोत्सव यात्रा” राष्ट्र संवाद सं रांची के मोरहाबादी मैदान में सजे “कुटे आदिवासी महोत्सव यात्रा” में आज जनसैलाब उमड़ा हुआ था। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नर्तक-नर्तकियों का उल्लास, और हर चेहरे पर अपनी संस्कृति के प्रति गर्व झलक रहा था। इसी बीच मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो। जैसे ही उन्होंने दीप प्रज्वलित किया, पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “हमारी संस्कृति हमारी पहचान है। जब तक हम अपनी परंपराओं को संजोए रखेंगे, तब तक हमारी जड़ें…
