मिहिजाम के कानगोई में डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय के संस्थापक डॉ नागेन्द्र सिन्हा के तृतीय पुण्य तिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: विद्यालय के सचिव नंदलाल शर्मा ,कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ,अध्यक्ष विद्या सागर ,ट्रस्ट की महिला सदस्या साधना देवी, प्राचार्या चंदा मिश्रा, उप प्राचार्या सीमा राऊत और विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बारी बारी से उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। डॉ नागेन्द्र सिन्हा के स्मरण सभा में सचिव नंदलाल शर्मा ने कहा कि डॉ नागेन्द्र सिन्हा ने डी वी बॉयज़ स्कूल, चित्तरंजन में एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवा…
Author: Nizam Khan
जामताड़ा में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया ऐतिहासिक कदम राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि जामताड़ा जिले में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय न केवल पूरे झारखण्ड राज्य के स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम है, बल्कि विशेष रूप से जामताड़ा क्षेत्र के लिए विकास की नई दिशा का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जामताड़ा एवं आस-पास के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेखनीय विस्तार होगा। अब क्षेत्र के नागरिकों को उच्च…
जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण चौधरी के असामयिक निधन पर जामताड़ा प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण चौधरी के असामयिक निधन पर आज समाहरणालय सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में हुई इस सभा में उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। उपायुक्त ने कहा कि स्व. प्रवीण चौधरी एक व्यवहार कुशल, कर्मठ और निष्ठावान अधिकारी थे। उनका असमय निधन प्रशासनिक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में जिला प्रशासन शोक संतृप्त परिवार के…
‘मोंथा’ चक्रवात को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट मोड पर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे ‘मोंथा’ चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए जामताड़ा जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में अलर्ट जारी कर सभी संबंधित विभागों को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवात आने वाले दिनों में गंभीर रूप ले सकता है, जिससे झारखंड के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में तेज हवाएँ, भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है। उपायुक्त रवि आनंद ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, नगर निकायों तथा पुलिस…
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवासा पहूंचे राज्यपाल संतोष गंगवार,विधानसभाध्यक्ष ने किया स्वागत रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने राज्यपाल संतोष गंगवार का अपने रांची स्थित सरकारी आवास पर आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल गंगवार अपने सुपुत्र के विवाह के आशीर्वाद समारोह में आमंत्रण देने हेतु स्वयं आमंत्रण पत्र लेकर अध्यक्ष महतो के आवास पहुँचे। इस दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई तथा राज्य के विकास एवं सामाजिक समरसता को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ। अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने राज्यपाल के सुपुत्र को विवाह की हार्दिक शुभकामनाएँ और मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह पारिवारिक अवसर प्रेम, एकता…
आदित्यपुर में बिल्डर से मांगी गई 10 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर : शहर के मांझी टोला इलाके में निर्माण कार्य कर रहे एक बिल्डर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि बिल्डर मुकेश कुमार को संजीव लोहार नामक व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि यदि तय रकम नहीं दी गई तो बिल्डर को भी मृत अपराधी दीपक मुंडा की तरह एस-टाइप चौक पर बम से उड़ा दिया जाएगा। फोन पर दी गई…
सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भुइयांडीह में 251 व्रतधारियों के बीच सूप, साड़ी व सम्पूर्ण छठ पूजन सामग्री का किया वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में रविवार को झरना घाट शिव मंदिर प्रांगण, बाबूडीह, भुइयांडीह में सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 251 जरूरतमंद व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान व्रतधारियों को सूप, साड़ी, सम्पूर्ण पूजन सामग्री (नारियल, गन्ना, पानीफल, अमरूद, गागर नींबू, सेव, संतरा, केला, अदरक, हल्दी) दीया-बाती व अन्य…
छठ महापर्व पर समर्थ भारत द्वारा आयोजित निःशुल्क सूप वितरण में शामिल हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सामाजिक संस्था समर्थ भारत के द्वारा कदमा मार्केट के समीप छठव्रतियों के बीच भव्य रूप से निशुल्क सूप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा एवं डॉ दिनेशानंद गोस्वामी जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित रहे। संस्था के संस्थापक सदस्य सह भाजपा कदम मंडल उपाध्याय रंजीत…
*नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई राष्ट्र संवाद संवाददाता *चांडिल, 26 अक्टूबर*: नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में आज महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी एवं निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। शिक्षकों और छात्रों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर *संस्थान के संस्थापक सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने कहा* गणेश शंकर विद्यार्थी जी का जन्म 26 अक्तूबर 1890 को…
आनन्द बिहारी के नेतृत्व में छठ व्रतधारियों हेतु पूजन सामग्री वितरण, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया आशीर्वाद । राष्ट्र संवाद संवाददाता कॉंग्रेसी नेता आनन्द बिहारी दूबे के द्वारा आज जमशेदपुर की विभिन्न बस्तियों में लोक आस्था के महान पर्व छठ के अवसर पर व्रतधारियों की सेवा एवं सहयोग के लिए पूजन सामग्री – सूप,नारियल, शेव, गन्ना, केला, संतरा सहित विभिन्न पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने श्रद्धापूर्वक पूजन सामग्री प्राप्त किया और आयोजकों को आशीर्वाद दिया । वितरण कार्यक्रम मुख्य रूप से मनिफ़िट , झगड़ु बागान, प्रेम नगर, टेल्को ग्वाला बस्ती, नंद नगर बस्ती, भुईंयादिह…
