Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिहिजाम के कानगोई में डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय के संस्थापक डॉ नागेन्द्र सिन्हा के तृतीय पुण्य तिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मिहिजाम के कानगोई में डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय के संस्थापक डॉ नागेन्द्र सिन्हा के तृतीय पुण्य तिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिहिजाम के कानगोई में डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय के संस्थापक डॉ नागेन्द्र सिन्हा के तृतीय पुण्य तिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: विद्यालय के सचिव नंदलाल शर्मा ,कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ,अध्यक्ष विद्या सागर ,ट्रस्ट की महिला सदस्या साधना देवी, प्राचार्या चंदा मिश्रा, उप प्राचार्या सीमा राऊत और विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बारी बारी से उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
    डॉ नागेन्द्र सिन्हा के स्मरण सभा में सचिव नंदलाल शर्मा ने कहा कि डॉ नागेन्द्र सिन्हा ने डी वी बॉयज़ स्कूल, चित्तरंजन में एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दी थी 2018 में सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके कदम शिक्षा का अलख जगाने के लिए कभी नहीं रुके।
    डॉ नागेन्द्र सिन्हा नेअज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित पुस्तक जैसे कालापानी के शहीद,गदर पार्टी के शहीद ,अगस्त क्रांति के शहीद, 26/11 के बलिदानी इत्यादि प्रसिद्ध 18 पुस्तकें लिखीं हैं। उनका सपना समाज के लिए कुछ करने का था। वे अविवाहित रहे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपनी गाढी कमाई को मिहिजाम में डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय की स्थापना और निर्माण में खर्च किया। उन्होंने अपनी देखरेख में स्कूल का निर्माण किया था। महिला सशक्तिकरण के लिए विद्यालय का संपूर्ण संचालन महिलाओं को सौप कर झारखंड के लिए मिसाल कायम किया है। तथा यह साबित किया है कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। उनका सपना था कि गरीब से गरीब बच्चे कम से कम शुल्क में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा ग्रहण कर सके।
    कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि विद्यालय मे गरीब बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी कर एक अच्छे नागरिक बने और विद्यालय का सर्वांगीण विकास हो ,यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    ट्रस्ट की महिला सदस्या साधना देवी ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं ,पर जो समाज के लिए जो जीते हैं ,वे अमर हो जाते हैं । ऐसे ही शख्स थे डॉ नागेन्द्र सिन्हा। उनके जैसा व्यक्ति बनना मुश्किल है, जिन्होंने अपने परिवार से बढ़कर मिहिजाम वासियों के लिए विद्यालय बनाया।
    प्राचार्या चंदा मिश्रा ने कहा कि डॉ नागेन्द्र सिन्हा के जैसे महान पुरुष विरले ही मिलते हैं। हमे उनके जीवन से सीख लेकर अपने माता पिता के साथ साथ डॉ नागेन्द्र सिन्हा जी के विद्यालय का नाम भी रौशन करना है। वरीय शिक्षिका बबीता कुमारी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
    इस स्मरण सभा में 1 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और भाववीनी श्रद्धांजलि दी गई।
    मौके शिक्षिका बबीता कुमारी, नीतू ठाकुर,अंकिता बर्मन,अनिता कुमारी, निकिता वर्मा ,सुप्रिया कुमारी,नर्सरी शिक्षिका सीमा कुमारी, अंशु कुमारी, तारा कुमारी,निकिता कुमारी, ऑफिस क्लर्क श्वेता वर्मा ,कर्मी संजू कुमारी,शांति देवी सहित डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय के बच्चे और अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल शर्मा ने किया जबकि संचालन प्राचार्या चंदा मिश्रा ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया ऐतिहासिक कदम
    Next Article जिला प्रशासन एवं एनडीआरएफ की संयुक्त पहल — भूकंप से निपटने हेतु 2 दिवसीय कार्यशाला एवं मॉक अभ्यास का शुभारंभ

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.