जामताड़ा में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया ऐतिहासिक कदम
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि जामताड़ा जिले में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय न केवल पूरे झारखण्ड राज्य के स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम है, बल्कि विशेष रूप से जामताड़ा क्षेत्र के लिए विकास की नई दिशा का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जामताड़ा एवं आस-पास के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेखनीय विस्तार होगा। अब क्षेत्र के नागरिकों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ अपने ही जिले में प्राप्त होंगी, जिससे उन्हें दूर-दराज के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
साथ ही, यह पहल जामताड़ा के युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व अवसर लेकर आएगी। हमारे जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अब अपने ही क्षेत्र में रहकर एम.बी.बी.एस. जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि रोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण के नए द्वार भी खुलेंगे।
मैं इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए भारत सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा जी, झारखण्ड राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी जी, तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी को हृदय से धन्यवाद एवं बधाई देता हूँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह पहल जामताड़ा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी।

