झारखंड स्थापना दिवस पर जामताड़ा में 1736.84 लाख की योजनाओं का लोकार्पण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्षगांठ एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जामताड़ा के नगर भवन दुलाडीह में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त रवि आनंद, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक जुगनू मिंज सहित अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। मंत्री ने झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है और लोगों की खुशहाली बढ़ रही है। वहीं उपायुक्त…
Author: Nizam Khan
विधानसभा अध्यक्ष ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद सं रांची: झारखंड विधानसभा परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने झारखंड स्थापना दिवस और जयंती पर राज्यवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समस्त देश आज बिरसा मुंडा के प्रति कृतज्ञ है। अध्यक्ष ने कहा कि बिरसा मुंडा ने पराधीन भारत में शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए स्वतंत्रता की अलख जगाई। उस दौर में जब अंग्रेजी शासन का दमन चरम पर था, उन्होंने लोगों को आज़ादी और…
पत्थर खदान के पास चार साइबर अपराधी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध में संलिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बाँसपहाड़ी स्थित पत्थर खदान के पास छापेमारी की गई। छापेमारी टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने किया। छापेमारी के दौरान साइबर अपराध करते हुए चार आरोपी—नारायण मंडल (लटैया), महादेव रक्षित (मदनाडीह), अशरफ अंसारी (घाघरा, देवघर) और लालदू रक्षित (मदनाडीह)—को रंगे हाथ पकड़ा गया। इनके पास से…
रजत जयंती के अवसर पर पशुपालन विभाग ने वितरित किए बत्तख और स्वीकृति पत्र राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: झारखंड स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को दोपहर 1:00 बजे कुंडहित मुख्यालय स्थित पशुपालन कार्यालय में वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुर्व चयनित लाभुकों के बीच बत्तख के चूजों तथा स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत प्रखंड के पहाड़ियों बहुल लायकापुर गांव की पहाड़िया लाभुकों के बीच इंडियन रनर प्रजाति के बत्तख के चूजे मुहैया कराए गए। कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाले तथा आपदा…
बिरसा मुंडा जयंती और स्थापना दिवस पर श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस रजत पर्व अवसर पर जामताड़ा के उपायुक्त रवि आनंद ने अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने अधिकारियों एवं आदिवासी कलाकारों के साथ मांदर और ढोल बजाकर उत्सव का माहौल विशेष बना दिया। उपायुक्त ने जिलेवासियों को जयंती और स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बिरसा मुंडा प्रकृति, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता के सशक्त संरक्षक थे।…
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के लाभुकों के सत्यापन पर बैठक सम्पन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड सभागार में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत लाभुकों के सत्यापन और सामाजिक अंकेक्षण को लेकर आज प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने सभी योजनाओं—विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन—के लाभुकों की सूची का पुनः मिलान कर वास्तविक पात्रों की पहचान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सामाजिक अंकेक्षण टीमों को घर-घर जाकर सत्यापन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा गया। बैठक में पारदर्शिता, जवाबदेही और शिकायत निवारण की व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने…
जामताड़ा: राज्य स्थापना दिवस पर लाधना डैम में बोट फेस्टिवल का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: राज्य स्थापना दिवस के रजत पर्व उत्सव के अवसर पर जामताड़ा जिले के लाधना डैम पर्यटन स्थल पर आज बोट फेस्टिवल 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त रवि आनंद, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, प्रशिक्षु आईएएस, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शुभारंभ के बाद अधिकारियों ने भी एडवेंचर बोटिंग का आनंद लिया। उपायुक्त ने बताया कि लाधना डैम क्षेत्र के समग्र विकास हेतु…
जनजाति गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: परिसदन में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में जनजाति गौरव दिवस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जनजातीय समाज के सम्मान और उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देशभर में हुए जनजातीय आंदोलनों — जैसे संथाल हूल, मुंडा उलगुलान, अहोम, झाँसी, सिंपर, मणिपुर और चकमा विद्रोह — ने आज़ादी की नींव रखी। सुमित शरण ने कहा कि…
धान अधिप्राप्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला जनसंपर्क कार्यालय में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए धान क्रय की तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों को लैंपस से टैग किया जाए ताकि उन्हें धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के खातों में धान की बिक्री की राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए…
गरीब और मेधावी छात्रों को समाजसेवियों ने दी आर्थिक सहायता राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला स्थित आर.के.+2 हाई स्कूल में समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी रंजीत कुमार डोकानिया और कृष्णेंदु साधु ने तीन गरीब एवं मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की। दोनों समाजसेवियों ने शिक्षण सत्र 2025-26 की शुरुआत में ही तीनों विद्यार्थियों को गोद लिया था। प्रत्येक विद्यार्थी को दोनों की ओर से प्रति माह 1000 रुपये की सहायता दी जाती है। आज रंजीत डोकानिया ने विद्यार्थियों नागेन टुडू और राइमा भट्टाचार्य को 6000-6000 रुपये तथा कृष्णेंदु साधु ने जैस्मीन खातून को 6000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।…
