Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा: राज्य स्थापना दिवस पर लाधना डैम में बोट फेस्टिवल का भव्य आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा: राज्य स्थापना दिवस पर लाधना डैम में बोट फेस्टिवल का भव्य आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: राज्य स्थापना दिवस पर लाधना डैम में बोट फेस्टिवल का भव्य आयोजन

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: राज्य स्थापना दिवस के रजत पर्व उत्सव के अवसर पर जामताड़ा जिले के लाधना डैम पर्यटन स्थल पर आज बोट फेस्टिवल 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त रवि आनंद, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, प्रशिक्षु आईएएस, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शुभारंभ के बाद अधिकारियों ने भी एडवेंचर बोटिंग का आनंद लिया।

    उपायुक्त ने बताया कि लाधना डैम क्षेत्र के समग्र विकास हेतु 2 करोड़ 35 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। साथ ही पर्यटन विभाग द्वारा दो हाई-स्पीड बोटें भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनका संचालन स्थानीय लोग करेंगे, ताकि बोट फेस्टिवल जैसी गतिविधियाँ नियमित रूप से जारी रह सकें। उन्होंने कहा कि डैम स्थित टापू पर भी आकर्षक निर्माण कार्य कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

    फेस्टिवल में बनाना राइड, रिंगो राइड, डिस्को राइड, कायक, वॉटर रोलर और डूयो साइकिल जैसी रोमांचक जल क्रीड़ाओं ने लोगों को आकर्षित किया। छोटे-बड़े सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने हेतु पुलिस बल और रेस्क्यू टीम डैम क्षेत्र में तैनात रही। कार्यक्रम ने जिले में पर्यटन को नई दिशा देने की पहल को और अधिक मजबूत किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलाइव मतगणना: 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव* *मतगणना- राउंड 01से20*
    Next Article राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के लाभुकों के सत्यापन पर बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.