हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई, रिटायर्ड शिक्षक मो नासिरुद्दीन को उनके पैतृक गांव खिजुरिया में किया गया सुपुर्द-ए-ख़ाक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड के खिजुरिया गांव के प्रसिद्ध समाजसेवी, शिक्षाविद और रिटायर्ड सरकारी शिक्षक मो नासिरुद्दीन उम्र लगभग 73 वर्ष का निधन इलाज के दौरान 11 नवंबर मंगलवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे धनबाद के असर्फी अस्पताल में हो गया। वे पिछले दो महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और लगातार इलाज जारी था। हृदय गति रुक जाने से उन्होंने अंतिम सांस ली।मंगलवार की रात उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से गांव लाया गया। शव घर पहुंचते ही…
Author: Nizam Khan
झारखंड स्थापना दिवस पर कोरंगापारा में अमृत सरोवर परिसर में कलश यात्रा व पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत खजुरी पंचायत के कोरंगापारा स्थित अमृत सरोवर परिसर में आज दिनांक 13 नवंबर 2025 को झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड जल छाजन योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच 25 महिलाओं की कलश यात्रा से हुई। महिलाएं पारंपरिक परिधान में…
कृषि एवं सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला जनसंपर्क कार्यालय में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में कृषि विभाग (कृषि/आत्मा/उद्यान) एवं सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रबी बीज वितरण, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, बिरसा ग्राम विकास योजना, फसल सुरक्षा कार्यक्रम, उर्वरक उपलब्धता, गोदाम निर्माण, सौर ऊर्जा चालित मिनी कोल्ड रूम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा धान अधिप्राप्ति सहित कई बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के बीच रबी फसलों के बीजों का वितरण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए ताकि समय…
तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न, पॉलीटेक्निक कॉलेज शुरू करने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, भवन, पथ, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता, एनआरईपी, सिंचाई सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करें और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त…
मिहिजाम में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर उत्सवपूर्वक कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: मिहिजाम स्थित शिशु विद्या मंदिर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया तथा तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजक रीता शर्मा ने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में इसे उत्सव के रूप…
डीएमएफटी प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए दिशा-निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) प्रबंधन समिति की बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित हुई। बैठक में जिले में डीएमएफटी मद से संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को प्राथमिक (प्रायोरिटी) और गैर-प्राथमिक (नन-प्रायोरिटी) श्रेणी में विभाजित कर प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा कि डीएमएफटी मद से पूर्व में संचालित वे सभी योजनाएं जिन्हें ग्राम सभा से पारित नहीं किया गया है, उनके लिए विशेष ग्राम सभा…
झारखंड स्थापना रजत जयंती समारोह की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न, 3700 लाभुकों का होगा गृह प्रवेश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में झारखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 11 नवंबर को पंचायत स्तर पर प्रभात फेरी, विशेष ग्राम सभा, रोजगार दिवस, शपथ ग्रहण और सेल्फी अभियान जैसे कार्यक्रम होंगे। 12 नवंबर को सभी गांवों में “सबके…
कुंडहित में भागवत झा आजाद डिग्री कॉलेज के नए वर्ग कक्षों का उद्घाटन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड स्थित भागवत झा आजाद डिग्री कॉलेज में निर्मित तीन नए वर्ग कक्षों का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने उपायुक्त रवि आनंद एवं अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति की नींव है। ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के विस्तार से युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को गति मिलेगी। उन्होंने शिक्षकों…
झारखण्ड स्थापना दिवस एवं “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 एवं “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष झारखण्ड@25 थीम पर 11 से 15 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 11 नवम्बर को “रन फॉर झारखण्ड” और एलईडी वाहन रैली का शुभारंभ होगा। 12 नवम्बर को स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 13 नवम्बर को टूरिस्ट स्थलों पर साइकिल रैली, 14 नवम्बर को लाधना…
लाधना डैम में 14 नवंबर को बोट फेस्टिवल का आयोजन, एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर लाधना डैम पर्यटन स्थल पर 14 नवम्बर को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक बोट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड रांची के सौजन्य से किया जा रहा है। फेस्टिवल में 6 प्रकार के साहसिक जल खेल – बनाना राइड, रिंगो राइड, डिस्को राइड, कायक, वाटर रोलर और डूयो साइकिल – का प्रदर्शन होगा, जिनका संचालन एडवेंचर ट्रैवलर एकेडमी, गिरिडीह द्वारा किया जाएगा।…
