झारखंड स्थापना रजत जयंती समारोह की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न, 3700 लाभुकों का होगा गृह प्रवेश
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में झारखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि 11 नवंबर को पंचायत स्तर पर प्रभात फेरी, विशेष ग्राम सभा, रोजगार दिवस, शपथ ग्रहण और सेल्फी अभियान जैसे कार्यक्रम होंगे। 12 नवंबर को सभी गांवों में “सबके लिए आवास” संकल्प सभा और स्वीकृति पत्र वितरण के साथ लगभग 3700 लाभुकों का गृह प्रवेश समारोहपूर्वक कराया जाएगा।
13 नवंबर को जलछाजन रैली सह कलश यात्रा आयोजित होगी, जिसमें झारखंड के इतिहास, गौरव गाथा और संस्कृति पर जानकारी दी जाएगी। 14 नवंबर को जेएसएलपीएस की महिला समूहों द्वारा बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गांवों के 25 वर्षों के विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।
बैठक में प्रभारी निदेशक डीआरडीए विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा बीपीओ, पीएम आवास समन्वयक और जेएसएलपीएस कर्मी उपस्थित रहे।

