Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड स्थापना दिवस पर कोरंगापारा में अमृत सरोवर परिसर में कलश यात्रा व पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    झारखंड स्थापना दिवस पर कोरंगापारा में अमृत सरोवर परिसर में कलश यात्रा व पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड स्थापना दिवस पर कोरंगापारा में अमृत सरोवर परिसर में कलश यात्रा व पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत खजुरी पंचायत के कोरंगापारा स्थित अमृत सरोवर परिसर में आज दिनांक 13 नवंबर 2025 को झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड जल छाजन योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच 25 महिलाओं की कलश यात्रा से हुई। महिलाएं पारंपरिक परिधान में कलश लेकर सरोवर परिसर तक पहुंचीं और जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्द्धन का संदेश दिया। इसके उपरांत सभी उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों ने मिलकर पौधारोपण किया।

    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जामताड़ा ने कहा कि झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन से है, इसलिए जल संरक्षण के प्रति जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अमृत सरोवर जैसी परियोजनाओं को टिकाऊ बनाने में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

    कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित, विधायक प्रतिनिधि, समाजसेवी पूर्णिमा धर, एसबीएन कॉर्डिनेटर रफीक, पंचायत सचिव प्रफुल्ल कुमार माजी, सिद्धू कान्हू अल्पसंख्यक विकास समिति के सचिव मोहम्मद कुद्दूस अंसारी, अध्यक्ष हुसैन, मेहबूब, जेई जब्बार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ जिसमें जल संरक्षण, हरियाली संवर्द्धन और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकृषि एवं सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
    Next Article हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई, रिटायर्ड शिक्षक मो नासिरुद्दीन को उनके पैतृक गांव खिजुरिया में किया गया सुपुर्द-ए-ख़ाक

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.