देवघर में एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या
राष्ट्र संवाद सं
देवघर : अपराधियों ने एक बार फिर से अपनी धमक दिखाई है । और पुलिस को खुली चुनौती दी है ये वारदात शहर के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत करनीबाग मोहल्ले की है।
जहां 45 वर्षीय करू रावत को गोली मार दी गई गोली शरीर के सबसे नाजुक अंग पेट में लगी जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो कर गिर पड़ा।
शहर में यह कोई पहली घटना नहीं हुई जब इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया हो इस तरह की घटना देवघर शहर में कई बार हो चुकी है।
लेकिन इस तरह के वारदात से देवघर में लोग डरे सहमे रहते हैं यही स्थिति आज भी हुई है।
घायल व्यक्ति को देवघर सदर अस्पताल ले गया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दी लेकिन कुछ ही मिनट बाद कारू राउत की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

