चतरा सासंद कालीचरण सिंह के प्रयास से उप डाकघर का कुंदा व लावालौंग प्रखंड में खुलेगा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: चतरा सांसद कालीचरण सिंह के निरंतर प्रयासों से लावालौंग एवं कुन्दा प्रखंड में भारत सरकार द्वारा उपडाकघर खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है। अब ग्रामीणों को डाक सेवाओं के लिए दूर-दराज़ के क्षेत्रों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। सांसद श्री सिंह जी ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए और संबंधित विभाग से नियमित संवाद बनाए रखा। उन्होंने कहा कि उपडाकघर की स्थापना से ग्रामीण इलाकों में डाक सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और लोगों को रजिस्ट्री, पार्सल, बचत योजना, बीमा और वित्तीय सेवाओं जैसी सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। सांसद श्री सिंह जी ने बताया कि इस उपडाकघर के संचालन से लावालौंग एवं कुन्दा प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी सुविधा होगी। इससे समय की बचत के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की पहुँच भी सुदृढ़ होगी।

