Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य की योजनाओं के शिलापट्ट पर नहीं होंगे केंद्रीय मंत्री और सांसदों के नाम, झारखंड सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
    Breaking News झारखंड

    राज्य की योजनाओं के शिलापट्ट पर नहीं होंगे केंद्रीय मंत्री और सांसदों के नाम, झारखंड सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य की योजनाओं के शिलापट्ट पर नहीं होंगे केंद्रीय मंत्री और सांसदों के नाम, झारखंड सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    धनबाद। झारखंड सरकार ने योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन समारोहों को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। नई गाइडलाइन के अनुसार अब राज्य सरकार की योजनाओं के शिलापट्टों पर केंद्र सरकार के मंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री या स्थानीय सांसदों के नाम शामिल नहीं किए जाएंगे।

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब शिलापट्टों पर केवल मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री, स्थानीय मंत्री, संबंधित विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष और नगर पंचायत प्रमुखों के नाम अंकित होंगे। साथ ही 20 सूत्री कार्यक्रम के प्रभारी मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह आदेश सभी राज्य योजनाओं—ग्रामीण और शहरी दोनों— पर लागू होगा।

    सभी उपायुक्तों और विभागीय अधिकारियों को नई गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश के तहत पहले से तैयार शिलापट्टों में भी संशोधन किया जा रहा है ताकि एकरूपता बनी रहे।

    इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने इसे राज्य सरकार की “छोटी मानसिकता” बताते हुए कहा कि “सांसदों का नाम हटाना केंद्र-राज्य संबंधों को कमजोर करने वाला कदम है।”

    वहीं, झारखंड सरकार के सूत्रों का कहना है कि यह निर्णय राज्य की योजनाओं को स्पष्ट पहचान देने और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

    पहले झारखंड में केंद्र या संयुक्त परियोजनाओं के शिलापट्टों पर केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसदों के नाम शामिल किए जाते थे। लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत राज्य की योजनाओं में केवल राज्य स्तर के नाम ही अंकित होंगे, जबकि केंद्र की योजनाओं में पहले की तरह केंद्र के प्रतिनिधियों के नाम बने रहेंगे।

    नई गाइडलाइन लागू होने के साथ ही कई जिलों में शिलापट्टों को संशोधित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआई ने घोषित किया ‘जेवियर स्कॉलर एंट्रेंस टेस्ट’, शोध आधारित थॉट लीडर्स तैयार करने की पहल
    Next Article गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.