Author: Nizam Khan

विधायक द्वारा शिलान्यास का संवेदक ने उड़ाया मजाक! प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां *मामला ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र का* राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय कुमार चांडिल। ईचागढ़ विधायक द्वारा आसनबनी में किए गए शिलान्यास का संवेदक ने उड़ाया मजाक , प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ईचागढ़ की विधायक सविता महतो द्वारा ₹10 करोड़ 18 लाख की लागत से बनने वाली 6 सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास तो हुआ, लेकिन संवेदक की लापरवाही ने पूरे विकास कार्य को मजाक बना दिया है। *17 दिसंबर 2025 (मंगलवार): शिलान्यास हुआ, लेकिन काम ठप!* विधायक सविता महतो ने चांडिल प्रखंड…

Read More

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी ऋषभ त्रिवेदी बने घाटशिला के नए थाना प्रभारी घाटशिला कॉलेज में किया गया सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला थाना के नए प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी ऋषभ त्रिवेदी बनाए गए हैं। वे 27 फरवरी को यहां योगदान किए। अपनी सेवा के दूसरे दिन शुक्रवार को जब वे घाटशिला कॉलेज में चल रही इंटरमीडिएट की परीक्षा देखने पहुंचे तो परीक्षा व्यवस्था देखकर बहुत खुश हुए। इस दौरान वे कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी से भी प्राचार्य कक्ष में मिले। जहां उनका पारंपरिक रीति रिवाज से अभिनंदन किया गया। प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी…

Read More

घाटशिला कॉलेज में मनाया गया विज्ञान दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला कॉलेज के कांफ्रेंस हॉल में प्राचार्य डॉ आर के चौधरी की अध्यक्षता में भारत के गौरव साइंटिस्ट प्रोफेसर चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान मे भारतीय विज्ञान दिवस मनाया गया। सभा की शुरुआत में प्राचार्य डॉ चौधरी ने सीवी रमन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उनके पश्चात फिजिक्स डिपार्टमेंट के डॉ कन्हाई बारिक ने बताया कि 28 फरवरी रमन प्रभाव के खोज के कारण, 1930 ई में उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला था। भारत में विज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए 1987 से हर साल 28 फरवरी को…

Read More

मीरुडीह बस्ती में बिजली कनेक्शन को लेकर बस्तीवासियों द्वारा ध्रुव सिंह एवं उनकी पत्नी की पिटाई *लगा दादागिरी जमाने का आरोप* राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।आरआईटी थाना अंतर्गत मीरुडीह बस्ती में बिजली कनेक्शन को लेकर शुक्रवार की सुबह बस्तीवासियों द्वारा ध्रुव सिंह एवं उनकी पत्नी की पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल दंपति को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उंक्त घटना के बाद पिटाई करने वाले बस्तीवासियों द्वारा ही ध्रुव सिंह पर बिजली कनेक्शन के नाम पर प्रति घर 1100-1100 रुपए मांगने और राशि नहीं देने पर बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट करने का आरोप लगाया…

Read More

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में लेखक- पाठक संवाद कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला स्कूली छात्र- छात्राओं में साहित्य- कला की रुचि और पढ़ाई के प्रति रुझान कैसे बढ़े इसको लेकर सरायकेला जिला प्रशासन और साहित्य कला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में लेखक- पाठक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें प्रसिद्ध लेखक नवीन चौधरी स्कूली छात्र- छात्राओं से रू- ब- रू हुए. आपको बता दें कि लेखक नवीन चौधरी ने अपनी किताब “खुद से बेहतर” लिखा है जिसकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. इस कार्यशाला में उन्होंने अपने इसी पुस्तक के…

Read More

रांची के डोरंडा में डीलर एसोसिएशन की होगी बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जामताड़ा के जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया एवं मीडिया प्रभारी देव कुमार साव ने संयुक्त रूप से बताया गया कि आगामी 2 मार्च 2025 को डीलर एसोसिएशन प्रदेश कार्य समिति की बैठक रांची डोरंडा में होने जा रही है।जिसमे जामताड़ा डीलर एसोसिएसन के प्रखंड अध्यक्ष ,सचिव एवं जिला कमेटी के सदस्य भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित बकाया कमिशन एवं जमा किए गए खाली झूठ बोरा का बकाया राशि इपोस मशीन में 2G की समस्या एवं अन्य कई मुद्दों को लेकर…

Read More

आंगनबाड़ी केंद्र सादीपुर बाउरीपाड़ा के ग्राम सभा मे ईशा महातो की हुई सेविका चयन राष्ट्र संवाद सं रानीश्वर दुमका : शुक्रवार सादीपुर पंचायत के सादीपुर बाउरीपाड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम सभा आयोजित कर सेविका चयन हुई । बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के अध्यक्षता में हुई बैठक में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ,स्थानीय शिक्षक ,एएनएम के साथ एक शौ ग्रामीण उपस्थित थे ।बैठक में पोषक छेत्र के 95 फीसद ग्रामीण ईशा महातो के चयन का समर्थन किया ।सीडीपीओ ने ईशा की चयन की घोषणा की हैं ।

Read More

जामताड़ा की 13 साल की प्रतिभा कुमारी ने इंग्लिश में पोयम लिखकर अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा की एक 13 साल की छात्रा प्रतिभा कुमारी ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश में एक पोयम लिखा है, जिसे पढ़कर हर कोई उनकी प्रतिभा की तारीफ कर रहा है। यह उपलब्धि न केवल प्रतिभा कुमारी के लिए गर्व की बात है, बल्कि उनके परिवार, विद्यालय और समाज के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। प्रतिभा कुमारी कक्षा 8 में पढ़ती हैं और इंग्लिश स्कूल में अध्ययन करती हैं। उनको पढ़ने और लिखने का…

Read More

सोना देवी विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान राष्ट्र संवाद संवाददाता सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला परिसर में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी सह पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष विज्ञान दिवस का थीम है एम्पावरिंग इंडियन यूथ फॉर ग्लोबल लीडरशिप इन साइंस एण्ड इनोवेषन फॉर विकसित भारत। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। डॉक्टर खुर्शीद अहमद खान करीम सिटी कॉलेज रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विज्ञान को…

Read More

जमशेदपुर:अलकायदा के संदिग्ध आतंकी मामले में कलीमुद्दीन,कटकी और मोहम्मद शामी साक्ष्य के अभाव में बरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:अलकायदा के संदिग्ध आतंकी मामले में जमशेदपुर एडीजे- वन विमलेश कुमार सहाय की अदालत शुक्रवार को फैसला सुना दिया है. उन्होंने अपने फैसले में सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. वर्तमान में कटकी और मोहम्मद शमी जेल में बंद है जबकि कलीमुद्दीन जमानत पर है. मालूम हो कि मानगो के मौलाना कलीमुद्दीन मुजाहिद, ओडिशा के कटक निवासी मोहम्मद अब्दुल रहमान अली खान उर्फ मौलाना मंसूर और धातकीडीह के अब्दुल शामी आरोपी थे. यह मामला 2016 का है.…

Read More