ऐतिहासिक लिटल मैगजीन मेला में भाषाई संगठन के राज्य सचिव को किया सम्मानित दुमका : राष्ट्र संवाद संवाददाता शुभेंदु भट्टाचार्य रानीश्वर धनबाद के लिंडसे क्लब परिसर में शुक्रवार के अपराह्न में शिल्पे अनन्या साहित्य पत्रिका की ओर से तीन दिवसीय लघु पत्रिका मेला शुरू हुई ।पत्रिका के संपादक व मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार सेन एवं भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ काशीनाथ चटर्जी के द्वारा मेला में लेखक, कवि ,साहित्यिक एवं भाषाई संगठन के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं ममेंटो देकर सम्मानित किया गया हैं । मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव ने…
Author: Nizam Khan
सूर्यधाम सिदगोड़ा में विशाल महाभण्डारा के साथ हुआ सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन 15 हजार से अधिक भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद ● दिन भर डटे रहे सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, व्यवस्थाओं की लेते रहे निरंतर जानकारी, 20 काउंटर पर महाप्रसाद तो 10 काउंटर पर की गई थी पानी की व्यवस्था राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना की पंचम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा एवं नौ दिवसीय अनुष्ठान का भव्य समापन शनिवार को विशाल महाभंडारे के साथ हुआ। इस पावन…
बिहार में सुशासन, झारखंड में सुशासन का अभावःसरयू राय *नीतीश कुमार के जन्मदिन पर सुशासन विमर्श का आयोजन* राष्ट्र संवाद संवाददाता *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कहा कि अगर इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की सरकार बनती है तो उसका प्रभाव झारखंड पर भी पड़ेगा और संगठन मजबूत होगा। सरयू राय ने यह भी कहा कि जहां बिहार में कानून व्यवस्था सही है, बिहार का विकास तेजी से हो रहा है, वहीं झारखंड में सुशासन का अभाव है। यहां की ज़मीनी हकीकत को समझें तो भाजपा-जनता दल (यूनाइटेड) गठबंधन सरकार…
मानगो के दोनों पुलों पर आवागमन शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो के दोनों पुलों पर आवागमन शुरू हो गया है। मानगो छोटा पुल पर से यातायात बंद होने के कारण हो रहे ट्रैफिक जाम की समस्या की जानकारी मिलने पर शनिवार की सुबह उन्होंने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात की और उन्हें बताया कि फ्लाई ओवर निर्माण के नाम पर इस पुल से यातायात का आवागमन रोकना व्यवहारिक नहीं है। इससे आम जनता को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। तदुपरांत कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय…
स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर टाटा स्टील के द्वारा शहर को एक स्कूल की सौगात टाटा स्टील ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बेहतर काम किया है: उपायुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :जमशेदजी नसारवानजी के जन्म जयंती के अवसर पर और जमशेदपुर शहर की स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर टाटा स्टील के द्वारा शहर को एक स्कूल की सौगात दी गई है। प्रेम ज्योति प्रांगण स्कूल जो पहले कीनन स्टेडियम के गैलरी में चलाई जा रही थी ।उसे अब टाटा स्टील ने बिष्टुपुर स्थित गरम नाला के पास नई बिल्डिंग का निर्माण करा कर प्रेम ज्योति स्कूल प्रांगण…
टाटा जुस्को को सीधे घरों में बिजली कनेक्शन देने के झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश से खुश केबुलवासियों ने बैठक कर आगे की रणनीति बनाई, लड्डू बांटे, पटाखे भी फोड़े.. राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड उच्च न्यायालय ने केबुल टाउन के घरों में टाटा जुस्को को बिजली कनेक्शन देने के लिए रामबिनोद सिंह द्वारा दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए केबुलवासियों के पक्ष में बड़ा फैसला दिया है। टाटा जुस्को को सीधे घरों में बिजली कनेक्शन देने को कहा। इसके लिए केबुल वासियों को व्यक्तिगत रूप से टाटा जुस्को को बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन देना होगा। अदालत…
दुमका डीडीसी ने किया जलछाजन का निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं दुमका: उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा दुमका प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गाँवों में संचालित झारखण्ड जलछाजन योजना (ज्ज्य) का निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा दुमका प्रखंड के पंचायत- घासीपुर अन्तर्गत ग्राम चापुड़िया में निर्मित ड्रम चेक डैम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में योजना स्थल पर योजना-पट्ट लगाने का निदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा ड्रम चेक डैम का फिनिशिंग कार्य गुणवत्ता पूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान कनीय अभियंता अनुपस्थित पाये गये जिनका आज का मानदेय कटौती करने…
उपायुक्त सह कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, उद्योग, जिला कौशल समिति की आहूत बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, उद्योग, जिला कौशल विकास समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के क्रम में विगत बैठक की कार्रवाई के अनुपालन की उपायुक्त ने समीक्षा की। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यह योजना न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। झारखंड कौशल विकास योजना का लक्ष्य…
दो दिवसीय विधायी प्रबोधन सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया निजाम खान। राष्ट्र संवाद रांची: झारखंड विधानसभा कॉन्फ्रेंस हॉल ,रांची में झारखंड विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के अध्यक्षता में दो दिवसीय विधायी प्रबोधन सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नए विधायकों को विधायी संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। विधायकों को शून्यकाल, ध्यानाकर्षण एवं प्रश्न काल संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश सिंह, संविधान ज्ञाता चक्षुस रॉय , मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर तथा रांची के विधायक सीपी सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
जामताड़ा में 10वीं परीक्षा का केंद्र बना रणक्षेत्र, दो छात्रों का गुट आपस में भिड़े, दोनों ओर से चले जमकर लात घुसे, 1 छात्र में सर पर लगी गंभीर चोट राष्ट्र संवाद सं शुक्रवार को जामताड़ा के मिहिजाम में 10वीं कक्षा कि परीक्षा केंद्र प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल और राजकीन बुनियादी विद्यालय (बेसिक ) स्कूल के बाहर मिहिजाम और बागजोड़ी के उग्र छात्रों के बीच जमकर लात घुसे चले, दोनों ओर से एक दूसरे पर जमकर हमला किया गया। देखते ही देखते इलाका रणक्षेत्र बन गया। छात्रों मे बागजोड़ी के छात्र विवेका वीरेंद्र को गंभीर चोट आई है। उसके सर…
