21 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के समापन समारोह का आयोजन किया किया राष्ट्र संवाद सं कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया तथा अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दुमका,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मसलिया एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जामा इत्यादि द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में इंडियन आइडल सीजन 6 में अपनी जगह बनाने वाले गायक रजत आनंद ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित लोगों को अपनी ओर आकर्षित…
Author: Nizam Khan
बिरग्राम में मरहुम असीरुद्दीन मियां के ताजीयत में जलसा का आयोजन। मां- बाप की खिदमत और उनकी इज्जत करें – अब्दुल रज़्ज़ाक़ कादरी। राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अकबर अंसारी के वालिद ए मरहूम असीरूद्दीन मियां के चालीसवें की गुरुवार को मजलिस हुई, जिसमें सबसे पहले कुरान पाक की तिलावत से महफिल का आगाज किया गया साथ ही मो अल्ताफ शौकत ने नात पढ़ा तथा कारी जमीरउद्दीन पुरुलिया , मौलाना सद्दाम जामी , हबीबुल्लाह नूरी , मौलाना जाहिद, मौलाना रजाउल्लाह ने मरहूम के ताजीयत में तकरीर पेश किये। आपको बता दें कि जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत बीरग्राम में…
जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक महोदय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पु०नि० चन्द्रमणि भारती, स०अ०नि० स्टेनली हेम्ब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मीयों को शामिल करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम रंगामटिया स्थित इब्राहिम अंसारी, पिता उसमान मियाँ का नवनिर्मित मकान में साइबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साइबर अपराध कारित करते हुए साइबर अपराधकर्मी :- (1) सहबाज अंसारी, उम्र 22 वर्ष, पिता जुमराती अंसारी उर्फ जुम्मारूद्दीन मियाँ (2) इब्राहिम अंसारी, उम्र 22 वर्ष,…
जिप अध्यक्ष राधारानी सोरेन की अध्यक्षता में जिला परिषद की आहूत बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला परिषद सभागार में जिप अध्यक्ष श्रीमती राधारानी सोरेन की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक आहूत की गई। _*जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए और विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें – जिप अध्यक्ष*_ बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क निर्माण,विकास कार्य और जल आपूर्ति जैसे अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की गई। जिप अध्यक्ष ने लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। जिप अध्यक्ष ने बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा…
जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं *समीक्षा के दौरान उपायुक्त के द्वारा संबंधित अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को संयुक्त रूप से बालू घाटों का भौतिक निरीक्षण करने ,अवैध बालू उठाव में संलिप्त वाहनों के परिचालन मार्गो को चिन्हित करने,अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण रोकने,जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं अंचल स्तरीय टास्क फोर्स को आपसी समन्वय स्थापित कर सघन जांच अभियान चलाने, पंचायत स्तरीय बालू घाटों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने तथा अवैध खनन करने में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।* *सभी अंचल अधिकारी को अपने-अपने…
महा शिवरात्रि पर परडीह काली मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन परडीह काली मंदिर: महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर परडीह स्थित काली मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में भक्तिभाव से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह अनुष्ठान अंतरराष्ट्रीय जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती के सानिध्य में संपन्न हुआ। रुद्राभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिपूर्वक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस विशेष अनुष्ठान में शिवलिंग का जल, दूध, शहद, दही, बेलपत्र, गंगाजल और अन्य पवित्र पदार्थों से अभिषेक किया गया। अनुष्ठान के पूर्णाहुति पर भव्य आरती का आयोजन हुआ,…
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में खट्टोजोरी गाँव भव्य कलश शौभा यात्रा गाजे बाजे के निकला गया *क्षेत्र में भक्ति मय माहौल राधे राधे जय श्री कृष्णा नारे का जयकारा* राष्ट्र संवाद सं महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर फतेहपुर प्रखण्ड अंतर्गत खट्टोजोरी गाँव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के निमित्त आज दिनांक 26 फरवरी 2025 बुधवार को खट्टोजोरी शिव मंदिर प्रांगण से 151 कन्याओं के लंबी कतार बद्ध होकर माथे मे कलश धारण करते हुए हरि किर्तन गाजे बाजे ढोल नगाड़े, डीजे के हजारो श्रधालुओ के साथ चांदना नदी पहुंचे इस दौरान ब्रमहण के द्वारा वेदिक मंत्र के साथ पुरे विधि…
नाला में एनटीसीपी के साथ संयुक्त जांच अभियान, तम्बाकु और निकोटीन युक्त पान मशाला की बिक्री पर कसा शिकंजा राष्ट्र संवाद सं नाला में एनटीसीपी के साथ संयुक्त जांच अभियान के तहत नाला आमबगान बाजार स्थित विभिन्न दुकानों में छापामारी की गई। एसीएमओ डाॅ कालीदास मुर्मू और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बीड़ी पान मशाला आदि बेचने वाले दुकानों में छापामारी की और वस्तु स्थिति का अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने बताया कि तम्बाकु प्रतिबंध और निकोटीन युक्त पान मशाला पर प्रतिबंध लगाया गया है, और इसी पर जांच अभियान चलाया गया। छापामारी में निकोटीन युक्त पान मशाला नहीं मिला,…
फतेहपुर प्रखंड में शिक्षा को मिला नया आयाम, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने किया चार दीवारी और अतिरिक्त कक्ष निर्माण का शिलान्यास राष्ट्र संवाद सं फतेहपुर प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई है। झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय पालाजोरी में चार दीवारी निर्माण कार्य और आर के +2 उच्च विद्यालय माझलाडी में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का शिलान्यास किया है। यह परियोजना झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत पूर्ण की जाएगी, जो कि इस क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर जिला सचिव परेश यादव और सैकड़ों झारखण्ड…
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने स्व. जयधन हँसदा को दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद सं नाला: झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता और नाला के प्रखंड सचिव स्व. जयधन हँसदा के निधन पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने श्रद्धांजलि दी।वे सालुका में उनके आवास पर पहुंचे और स्व. जयधन हँसदा के फोटो पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि विपत्ति की इस घड़ी में परिवार जनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने स्व. जयधन हँसदा के परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और…
