Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिप अध्यक्ष राधारानी सोरेन की अध्यक्षता में जिला परिषद की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    जिप अध्यक्ष राधारानी सोरेन की अध्यक्षता में जिला परिषद की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिप अध्यक्ष राधारानी सोरेन की अध्यक्षता में जिला परिषद की आहूत बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिला परिषद सभागार में जिप अध्यक्ष श्रीमती राधारानी सोरेन की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक आहूत की गई।

    _*जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए और विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें – जिप अध्यक्ष*_

    बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क निर्माण,विकास कार्य और जल आपूर्ति जैसे अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की गई।

    जिप अध्यक्ष ने लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। जिप अध्यक्ष ने बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए और विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। कहा कि जिले के विकास में विभागीय समन्वय और पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ जनता तक सुचारू रूप से पहुंचे। वही सड़कों की मरम्मत और जलापूर्ति योजनाओं में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की गई और इसे प्राथमिकता से निपटाने का निर्देश दिया गया।

    वहीं उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने कहा प्रयास है कि जिला परिषद की बैठक हर माह हो। आज के बैठक में सभी विभाग के अधिकारी आए थे, जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपनी समस्याओं को रखा गया। उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं समय सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।

    _*इस मौके पर*_ उपरोक्त के अलावा जिप उपाध्यक्ष श्रीमती फूलकुमारी देवी, जिप सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न
    Next Article जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान : मोहन भागवत

    August 29, 2026

    ‘शुद्धीकरण’ की राजनीति नहीं, संविधान की कसौटी पर हो कार्रवाई

    August 29, 2026

    जियो का आईपीओ: डिजिटल भारत की दौड़ और सत्ता के केंद्रीकरण का सवाल

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान : मोहन भागवत

    नेपाल की त्रासदी से भारत को सबक लेने की जरूरत

    ‘शुद्धीकरण’ की राजनीति नहीं, संविधान की कसौटी पर हो कार्रवाई

    जियो का आईपीओ: डिजिटल भारत की दौड़ और सत्ता के केंद्रीकरण का सवाल

    केपीएस गम्हरिया की छात्रा रीतू कुमारी को मिला मिस ग्लैरमस 2026 का खिताब

    चांडिल डैम विस्थापितों की समीक्षा बैठक, आंदोलन तेज करने की रणनीति

    कांग्रेसी नेता ने प्रिया हेल्थ केयर नरसिंग होम के खिलाफ जांच की मांग की

    पीडीएस दुकानदारों का एक सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना*

    कनीक और पारदर्शिता से मजबूत होगा सहकारिता क्षेत्र : सत्येंद्र चौधरी*

    डायन बताकर महिला की हत्या की कोशिश, संघर्ष कर बची जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.