450 रुपये में सिलेंडर देने का चुनावी वादा किया था, जिसका कोई जिक्र इसमें नहीं: सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता विधायक सरयू राय ने कहा कि बीते पांच वर्षों में जिस तरीके का बजट पेश होता आया है, यह वैसा ही बजट है। इसे बेहद सामान्य बजट कह सकते हैं। 450 रुपये में सिलेंडर देने का चुनावी वादा किया था, जिसका कोई जिक्र इसमें नहीं है। बजट का आकार कृत्रिम रुप से तो बढ़ा दिया गया है लेकिन मुझे नहीं लगता कि साल भर में सरकार 75 से 80 प्रतिशत धनराशि भी खर्च कर पाएगी। 50 साल के ऊपर वाले…
Author: Nizam Khan
बहरागोड़ा प्रखण्ड के बामडोल गाँव में जंगली हाथी के चपेट से एक युवक की हुई मौत तथा दूसरा घायल , एमजीएम मेडिकल कॉलेज रेफर बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरी पंचायत अतंर्गत बामडोल गोहालडीहि गाँव के बीच सुबह जंगली हाथी के हमले से जेनाडाही गांव निवासी मंगलु नायक नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि दूसरा व्यक्ति अशोक नायक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से त्वरित पहल करते हुए बहरागोड़ा सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया।मौके पर चिकित्सक प्राथमिक उपचार करते हुए उच्च चिकित्सा के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया…
हेमंत सरकार का बजट युवाओं के साथ विश्वासघात, झूठे वादों का हुआ पर्दाफाश: गुंजन यादव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गुंजन यादव ने इस बजट को युवाओं के साथ धोखा, दिशाहीन और निराशाजनक करार देते हुए कहा कि सरकार ने अपने घोषणापत्र के बड़े वादों को पूरी तरह से भुला दिया है। गुंजन यादव ने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनावी मंचों से अगले 5 वर्षों में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने और अगर नौकरी नहीं…
हेमंत सरकार का ‘अबुआ’ बजट, असल में ‘बबुआ’ बजट – दिनेश कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेश किए गए बजट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट झारखंड को पीछे धकेलने वाला है और इसमें आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है। दिनेश कुमार ने कटाक्ष करते हुए कहा, “बजट को ‘अबुआ’ नाम देकर हेमंत ‘बबुआ’ को खुश करने का प्रयास किया गया है।
हेमंत सरकार का बजट झारखंडवासियों के साथ छलावा, अपनी चुनावी घोषणाओं को भूल गयी हेमंत सोरेन सरकार: पूर्णिमा साहू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा की भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को पेश किए गए झारखंड सरकार के बजट को पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अन्य विकास कार्यों को रोककर केवल कागजी आंकड़ों का खेल खेला है, लेकिन धरातल पर इसका कोई असर देखने को मिलेगा इसकी संभावना कम है, जैसे पिछले वर्षों में नहीं दिखा। कहा कि बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को ₹2500 पेंशन देने का वादा पूरी…
साढ़े तीन करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला दिशाहीन बजट, हेमंत सरकार से उम्मीद करना अब बेईमानी: भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा पेश किए गए वित्त वर्ष 2025-26 के बजट को मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने पूरी तरह से दिशाहीन और निराशाजनक बताया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा सोमवार को पेश किए गए बजट को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने झारखंड के युवाओं, किसानों, अनुबंधकर्मियों और बुजुर्गों के साथ विश्वासघात करार दिया। उन्होंने कहा कि इस दिशाहीन व निराशाजनक बजट से गरीब, किसान, युवाओं, आदिवासियों और महिलाओं के साथ…
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के बजट को बताया गंधहीन, रंगहीन और दिशाहीन कहा- हेमंत सोरेन सरकार अब दिन में देख रही है सपने, अबुआ बजट में अबुआ को ही कर दिया किनारे राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के बजट को गंधहीन, रंगहीन और दिशाहीन बजट कहा है। उन्होंने कहा है कि बजट किसी राज्य का सिर्फ लेखा-जोखा नहीं होता है, बल्कि वो राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देनेवाला होता है। हेमंत सोरेन सरकार अब दिन में सपने देख रही है। अबुआ बजट में अबुआ को ही किनारे कर दिया गया…
पद्मश्री सिमोन उरांव के हालचाल जानने पहुंचीं डॉ. आशा लकड़ा, पेंशन और राशन बहाली के निर्देश रांची – जल संरक्षण के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले पद्मश्री सिमोन उरांव इन दिनों अस्वस्थ हैं। उनकी तबीयत की जानकारी लेने सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा उनके बेड़ो स्थित आवास पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर यह जानकारी ली कि सिमोन उरांव की पेंशन और खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाला राशन पिछले दिनों से बंद कर दिया गया था। डॉ. लकड़ा ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए…
उपायुक्त कुमुद सहाय ने जिले के 02 निजी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) द्वारा जिला अंतर्गत 02 निजी अस्पतालों यथा पारस एवं परमानंद अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मानक के अनुसार अस्पताल संचालन, बेड क्षमता, पॉल्यूशन, फायर सेफ्टी, बायो मेडिकल वेस्ट, साफ सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पारस अस्पताल में प्राप्त पॉल्यूशन सर्टिफिकेट से अधिक बेड के लिए विभाग से परमिशन लेने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा परमानंद अस्पताल में उपायुक्त ने पाया कि…
अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज ने ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के भौतिक स्थिति का किया निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 03.03.2025 को परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री अनंत कुमार एवं कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी के द्वारा जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत बड़ारामपुर एवं अफजलपुर तथा फुटबेडिया पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत आसन्न ग्रामीण जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन एवं भौतिक स्थिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू…
