Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के बजट को बताया गंधहीन, रंगहीन और दिशाहीन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के बजट को बताया गंधहीन, रंगहीन और दिशाहीन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 3, 2025Updated:March 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के बजट को बताया गंधहीन, रंगहीन और दिशाहीन

    कहा- हेमंत सोरेन सरकार अब दिन में देख रही है सपने, अबुआ बजट में अबुआ को ही कर दिया किनारे
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के बजट को गंधहीन, रंगहीन और दिशाहीन बजट कहा है। उन्होंने कहा है कि बजट किसी राज्य का सिर्फ लेखा-जोखा नहीं होता है, बल्कि वो राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देनेवाला होता है। हेमंत सोरेन सरकार अब दिन में सपने देख रही है। अबुआ बजट में अबुआ को ही किनारे कर दिया गया है। श्री दास ने कहा है कि झारखंड सरकार 2030 तक झारखंड की अर्थव्यव्स्था 10 ट्रिलियन यानी 10 लाख करोड़ करने की बात कही है लेकिन ये होगा कैसे, ये सरकार ने बताया ही नहीं है। क्या झारखंड सरकार 15 प्रतिशत के दर से विकास दर प्राप्त करनेवाली है। इस बजट से सबसे अधिक निराश किसान और ग्रामीण हुए है। किसानों की ऋण माफ़ी पर सरकार चुप है। ⁠ग्रामीण विकास का बजट सरकार ने घटा दिया है। पिछले वित्तीय वर्ष पेश कुल 1.28 लाख करोड़ के बजट में जनवरी तक 61 प्रतिशत राशि ही खर्च हुई है। इसका जवाब सरकार के पास नहीं है। महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देना वादा किया गया था, लेकिन सरकार अब इस पर कुछ नहीं बोल रही है। ⁠वृद्धा और विधवा पेंशन सरकार दे नहीं पा रही है। कहा कि जनता की घोर अनदेखी की गई है इस बजट में।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपद्मश्री सिमोन उरांव के हालचाल जानने पहुंचीं डॉ. आशा लकड़ा, पेंशन और राशन बहाली के निर्देश
    Next Article साढ़े तीन करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला दिशाहीन बजट, हेमंत सरकार से उम्मीद करना अब बेईमानी: भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा

    Related Posts

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    June 9, 2026

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.