Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में सुशासन, झारखंड में सुशासन का अभावःसरयू राय
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड बिहार

    बिहार में सुशासन, झारखंड में सुशासन का अभावःसरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार में सुशासन, झारखंड में सुशासन का अभावःसरयू राय

    *नीतीश कुमार के जन्मदिन पर सुशासन विमर्श का आयोजन*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कहा कि अगर इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की सरकार बनती है तो उसका प्रभाव झारखंड पर भी पड़ेगा और संगठन मजबूत होगा। सरयू राय ने यह भी कहा कि जहां बिहार में कानून व्यवस्था सही है, बिहार का विकास तेजी से हो रहा है, वहीं झारखंड में सुशासन का अभाव है। यहां की ज़मीनी हकीकत को समझें तो भाजपा-जनता दल (यूनाइटेड) गठबंधन सरकार में आ सकती है। बिहार के तर्ज पर झारखंड को बदलना है। झारखंड के अगले विधानसभा चुनाव में एनडीए एक मजबूत स्थिति में होगा। भाजपा और जदयू की ताकत को सही तरीके से सहेजा गया तो यहां भी सुशासन व्यवस्था कायम हो सकती है। बिहार में नीतीश जी की सरकार बनती है तो झारखंड में भी सरकार बदलने की सुगबुगाहट होगी।

    यहां बारीडीह में नीतीश कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन विमर्श में सरयू राय ने कहा कि अब बिहार 2005 वाला नहीं रहा। इन 20 वर्षों में बिहार काफी बदल गया है। फ्लाइओवर्स का जाल बिछ गया है। गांवों में भी अब 22-23 घंटे बिजली रहती है। अपवाद छोड़ दें तो शहरों में पावर कट की समस्या का समाधान हो गया है।

    2005 के बाद बिहार की स्थिति बदली। विकास के काम शुरु हुए तो लोगों ने नीतीश कुमार को सुशासन बाबू बोलना शुरू कर दिया। 1995 में लालू यादव की सरकार को भाजपा का भी समर्थन था। कांग्रेस का कुशासन समाप्त हुआ। 1996-97 में लोगों को लगने लगा कि लालू की सरकार नया रास्ता अख्तियार कर रही है।
    इस मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, अंजली सिंह, कौशल सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विश्राम प्रसाद, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, अमृता मिश्रा, कुलविंदर सिंह पन्नू, चंद्रशेखर राव सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो के दोनों पुलों पर आवागमन शुरू
    Next Article सूर्यधाम सिदगोड़ा में विशाल महाभण्डारा के साथ हुआ सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन

    Related Posts

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    October 6, 2026

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    October 6, 2026

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Специалистите и възможностите с barantrading.com за модерна търговия онлайн

    Πραγματικές δυνατότητες με το baloo bet login και ασφαλείς συναλλαγές καθημερινά

    Entuziasmul crescut pentru zizobet transformă pariurile într-o nouă aventură palpitantă

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    प्लेन से यात्रा में होगी जेब ढीली, इंडिगो की उड़ानों पर बढ़ा फ्यूल चार्ज, जानिए अब कितना महंगा होगा टिकट

    ब्रिटिश एयरवेज विमान 9 मिनट में 28 हजार फीट नीचे गिरा, डंप किया 30 टन फ्यूल, बाल-बाल बचीं सैकड़ों जानें

    उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी, 2 केंद्रीय मंत्रियों के टिकट काटे

    चुनाव आयोग तक विपक्ष का मार्च, सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.