Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में लेखक- पाठक संवाद कार्यक्रम आयोजित
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में लेखक- पाठक संवाद कार्यक्रम आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में लेखक- पाठक संवाद कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला स्कूली छात्र- छात्राओं में साहित्य- कला की रुचि और पढ़ाई के प्रति रुझान कैसे बढ़े इसको लेकर सरायकेला जिला प्रशासन और साहित्य कला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में लेखक- पाठक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें प्रसिद्ध लेखक नवीन चौधरी स्कूली छात्र- छात्राओं से रू- ब- रू हुए. आपको बता दें कि लेखक नवीन चौधरी ने अपनी किताब “खुद से बेहतर” लिखा है जिसकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. इस कार्यशाला में उन्होंने अपने इसी पुस्तक के विषय को छात्रों के बीच रखा. उन्होंने बताया कि वर्तमान परिवेश में छात्रों का खुद से मुकाबला है. बदलते दौर कुछ नया करने की चाहत हर छात्र- छात्राओं में होना बेहद जरूरी है. छात्रों के साथ संवाद के क्रम में उन्होंने कहा कि रोज कुछ नई चीज सीखने की ललक रखें. ऐसा नहीं कि आज जो सीख लिया वह काफी है. बदलते दौर में प्रतिदिन कुछ नया करने की चाहत रखें. तभी जीवन में सफल हो पाएंगे. इस दौरान छात्रों ने श्री चौधरी से कई सवाल भी किए जिसका उन्होंने सटीक जवाब दिया. मीडिया के सवालों पर लेखक नवीन चौधरी ने सरायकेला जिला प्रशासन एवं उपायुक्त रविशंकर शुक्ल के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों को मोटिवेट करने के उद्देश्य से अन्य जिलों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए. इससे छात्रों के मन में संकोच की भावना नहीं रहेगी. इससे पूर्व लेखक नवीन चौधरी का प्रशिक्षु IAS कुमार रजत, आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह एवं जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने स्वागत किया. मौके पर DPRO अविनाश कुमार SMPO नंदन उपाध्याय आदि मौजूद रहे. करीब घंटे भर चले इस कार्यक्रम का सभी छात्र- छात्राओं ने भरपूर लुफ्त उठाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूर्यधाम सिदगोड़ा में सात दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ भव्य समापन, सुंदरकांड व श्रीराम राज्याभिषेक के साथ खेली गई फूलों की होली, भक्तिमय भजनों पर झूमे श्रद्धालु, दीपोत्सव से जगमगाया सूर्यधाम, शनिवार को होगा विशाल महाभण्डारा
    Next Article मीरुडीह बस्ती में बिजली कनेक्शन को लेकर बस्तीवासियों द्वारा ध्रुव सिंह एवं उनकी पत्नी की पिटाई

    Related Posts

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    July 11, 2026

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    July 11, 2026

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    टेल्को में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित हुंडई i10 नाली में जा घुसी, चालक सुरक्षित

    जमशेदपुर: देर रात बागबेड़ा थाना पहुंचे एसएसपी, औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के दिए कड़े निर्देश

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.