Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मीरुडीह बस्ती में बिजली कनेक्शन को लेकर बस्तीवासियों द्वारा ध्रुव सिंह एवं उनकी पत्नी की पिटाई
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मीरुडीह बस्ती में बिजली कनेक्शन को लेकर बस्तीवासियों द्वारा ध्रुव सिंह एवं उनकी पत्नी की पिटाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मीरुडीह बस्ती में बिजली कनेक्शन को लेकर बस्तीवासियों द्वारा ध्रुव सिंह एवं उनकी पत्नी की पिटाई

    *लगा दादागिरी जमाने का आरोप*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।आरआईटी थाना अंतर्गत मीरुडीह बस्ती में बिजली कनेक्शन को लेकर शुक्रवार की सुबह बस्तीवासियों द्वारा ध्रुव सिंह एवं उनकी पत्नी की पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल दंपति को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उंक्त घटना के बाद पिटाई करने वाले बस्तीवासियों द्वारा ही ध्रुव सिंह पर बिजली कनेक्शन के नाम पर प्रति घर 1100-1100 रुपए मांगने और राशि नहीं देने पर बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही, उस पर बस्ती में दादागिरी जमाने का आरोप भी बस्तीवासियों ने लगाया है। इस बावत बस्ती के ही अरूण श्रीवास्तव द्वारा करीब 20 महिला व पुरुषों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त लिखित शिकायत थाना में दी गई है। विदित है कि मीरुडीह बस्ती का विस्तार वन विभाग की जमीन पर हो रहा है, जिसपर बिजली विभाग के द्वारा कनेक्शन भी दिया जा रहा है। बताया गया है कि मारपीट की घटना का कारण बिजली कनेक्शन जबरन काटा जाना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस्ती में बिजली का पोल और तार खिंचवाने का कार्य ध्रुव सिंह के जिम्मे दिया गया है जो कनेक्शन लेने वाले परिवार से 1100-1100 रुपये वसूल रहे हैं। शुक्रवार की सुबह पैसे नहीं देने वाले परिवारों का ध्रुव सिंह द्वारा कनेक्शन काटा जाना था। इस कारण बस्तीवासी गोलबंद होकर उनकी पिटाई कर दी। इधर,मारपीट की घटना में घायल पति-पत्नी ने स्थानीय अरुण श्रीवास्तव, गणेश शर्मा, अमित शर्मा, सुमित शर्मा, किशोर मंडल, मुकेश चौधरी, रीना देवी, संजय विश्वकर्मा, विनोद प्रसाद समेत अन्य लोगों पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया गया है। ध्रुव नारायण सिंह और पत्नी आरती देवी ने बताया कि मारपीट की घटना में शामिल लोगों ने मारपीट कर गले से मंगलसूत्र, कान की बाली आदि छीन लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में लेखक- पाठक संवाद कार्यक्रम आयोजित
    Next Article घाटशिला कॉलेज में मनाया गया विज्ञान दिवस

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.