Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक द्वारा शिलान्यास का संवेदक ने उड़ाया मजाक! प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विधायक द्वारा शिलान्यास का संवेदक ने उड़ाया मजाक! प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक द्वारा शिलान्यास का संवेदक ने उड़ाया मजाक! प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां

    *मामला ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र का*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    संजय कुमार

    चांडिल। ईचागढ़ विधायक द्वारा आसनबनी में किए गए शिलान्यास का संवेदक ने उड़ाया मजाक , प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां.
    मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ईचागढ़ की विधायक सविता महतो द्वारा ₹10 करोड़ 18 लाख की लागत से बनने वाली 6 सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास तो हुआ, लेकिन संवेदक की लापरवाही ने पूरे विकास कार्य को मजाक बना दिया है।
    *17 दिसंबर 2025 (मंगलवार): शिलान्यास हुआ, लेकिन काम ठप!*
    विधायक सविता महतो ने चांडिल प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 6 महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया था:
    1. एन.एच.33 फाड़लोगोंडा काली मंदिर से शाही झरना होते हुए रामगढ़ तक।


    2. चांडिल ब्लॉक रोड से कटिया ग्राम तक।
    3. पालगम से छतरडीह तक।
    4. ईचागढ़ कुंइडीह से मौसारा तक।
    5. ईचागढ़ पी.डब्ल्यू.डी. रोड से चिरुगोड़ा तक।
    6. कुंद्रिलॉन्ग से घाटियां तक।
    विधायक सविता महतो ने क्षेत्र के तेज विकास के लिए संवेदक लीडिंग कंस्ट्रक्शन को समय पर और गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन संवेदक ने विधायक और जनता, दोनों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

    *शिलान्यास के नाम पर सिर्फ दिखावा, काम का नामोनिशान नहीं!*

    विधिवत शिलान्यास के बजाय, संवेदक ने बस लोहे के एंगल में शिलापट्ट टांगकर रस्म अदायगी कर दी और आनन-फानन में वहां से चलता बना। अब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन न सड़क निर्माण शुरू हुआ और न ही शिलान्यास स्थल पर कोई काम की हलचल दिखाई दे रही है।

    *ग्रामीणों में उबाल, आखिर कब शुरू होगा काम?*

    जर्जर सड़कों पर चलने को मजबूर ग्रामीणों का धैर्य अब टूट रहा है। दो महीने बाद भी कार्य प्रारंभ न होने से लोगों में गुस्सा फूट रहा है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि अगर जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए वे तैयार है.

    *क्या लापरवाह संवेदक पर होगी कार्रवाई या यूं ही लटकता रहेगा विकास?*

    इस घटना ने पूरे क्षेत्र में संवेदक की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या प्रशासन विधायक द्वारा किए गए शिलान्यास के बाद शिलापट्ट को हटा देना संवैधानिक प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर करवाई होगी ?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी ऋषभ त्रिवेदी बने घाटशिला के नए थाना प्रभारी
    Next Article जामताड़ा में 10वीं परीक्षा का केंद्र बना रणक्षेत्र, दो छात्रों का गुट आपस में भिड़े, दोनों ओर से चले जमकर लात घुसे, 1 छात्र में सर पर लगी गंभीर चोट

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.