Author: Nizam Khan

जनहित के कार्यों से दूर है राज्य सरकार : अर्जुन मुंडा बीमार भाजपा नेता शम्भू मल्लिक से मिलने चाकुलिया पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्र संवाद संवाददाता मऊभंडार स्थित एचसीएल-आईसीसी निदेशक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड सरकार पर निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाने और जनहित के कार्यों से दूर रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मईयां सम्मान योजना के लिए नकद बांटा जा रहा है लेकिन भविष्य में सरकारी कर्मचारियों को वेतन तक नसीब नहीं होगा। उन्होंने राज्य सरकार से खदानें खुलवाने, युवाओं को रोजगार व कृषि विकास पर ध्यान देने की…

Read More

आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम को सिल्वर मेडल, टाउन हॉल में सम्मान समारोह आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान’ में पूर्वी सिंहभूम जिला एवं मुसाबनी प्रखंड को 5 सूचकों में सैचुरेशन हासिल करने पर सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिले को गर्भवती एवं धात्री माताओं में पोषाहार वितरण, सॉयल हेल्थ कार्ड, बच्चों का टीकाकरण, माध्यमिक विद्यालयों में विद्युतीकरण और एक माह के भीतर पुस्तकों की उपलब्धता में सैचुरेशन पर…

Read More

चेतन आनंद पर कार्रवाई करें नीतीश, बिहार को गुंडाराज से बचाएं: सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सामाजिक चिंतक व अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विधायक चेतन आनंद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अपराध और हत्याओं की बढ़ती घटनाओं से बिहार की छवि खराब हो रही है, जबकि सरकार जातीय समीकरणों के भरोसे अपराध नियंत्रण में रुचि नहीं ले रही है। पप्पू ने चेतन आनंद को “गुंडे प्रवृत्ति” का बताते हुए कहा कि जैसे भाई वीरेंद्र पर तुरंत कार्रवाई हुई, वैसे ही चेतन आनंद की गिरफ्तारी होनी…

Read More

गुरु तेग बहादुर जी की शहादत पर विशेष जागृति यात्रा, सितंबर में जमशेदपुर पहुंचेगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गुरु तेग बहादुर जी और उनके तीन शिष्यों की 350वीं शहादत को समर्पित विशेष जागृति यात्रा 31 अगस्त को पटना साहिब से शुरू होकर पंजाब के आनंदपुर स्थित तख्त श्री केशगढ़ साहिब में संपन्न होगी। यात्रा सितंबर के पहले सप्ताह में जमशेदपुर पहुंचेगी। तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी द्वारा आयोजित इस यात्रा में दिल्ली से विशेष पालकी लाई जाएगी, जिसमें गुरु गोबिंद सिंह जी से संबंधित शस्त्र और परिधान भी शामिल होंगे। 34 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा…

Read More

एसआईआर को लेकर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, इलेक्शन कमीशन को बताया एजेंट राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने जमशेदपुर एसआईआर को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव के दौरान इलेक्शन कमीशन केंद्र सरकार का एजेंट बनकर काम कर रहा है। कुणाल षाडंगी के मुताबिक, एसआईआर के कारण कई वोटर, खासकर बुजुर्ग और दलित, मतदान से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि महागठबंधन बिहार और झारखंड दोनों जगहों पर एसआईआर का विरोध करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही…

Read More

बॉयफ्रेंड से अनबन के बाद युवती ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दोमुहानी डोभो पुल से बारीडीह निवासी सुमित्रा प्रमाणित नामक युवती ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार, युवती बिष्टुपुर में पीजी में रहकर एक निजी मॉल में काम करती थी और सहेली के साथ पुल पर घूमने आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बॉयफ्रेंड से अनबन के बाद उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। बारिश और तेज बहाव के कारण शव…

Read More

डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में ‘माइक्रोसॉफ्ट फेस्ट 2025’ का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में विज्ञान और वाणिज्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ‘माइक्रोसॉफ्ट फेस्ट 2025’ का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन और प्रार्थना गीत से शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमोल बेंड ऑफ आर्मर ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। शहर के 19 विद्यालयों से 510 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिनमें निबंध, प्रस्तुति, नाटक, नवाचार प्रयोगशाला, डिजिटल स्टोरी, विज्ञान मंच, रेप वॉक आदि शामिल थे। छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता। सम्मानित विद्यालय: ओवरऑल विनिंग ट्रॉफी: लिटिल…

Read More

अंचल अधिकारी, जामताड़ा अबिश्वर मुर्मू एवं अंचल अधिकारी नारायणपुर देवराज गुप्ता को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 14 के तहत जामताड़ा जिला के कार्यपालक दंडाधिकारी की मिली शक्ति जिले में कार्यपालक दंडाधिकारी का पद रिक्त रहने के कारण कई महीनों से विभिन्न मजिस्ट्रियल कार्यों को लेकर प्रशासन सहित आमजनों को हो रही थी परेशानी; उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने विभाग से उक्त दोनों अंचल अधिकारियों के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति प्रदान करने हेतु की थी अनुशंसा जामताड़ा जिला अंतर्गत कार्यपालक दंडाधिकारी का पद रिक्त रहने के कारण कई महीनों से विभिन्न मजिस्ट्रियल…

Read More

करमाटांड़ में “खेलो झारखंड” प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, बालक-बालिकाओं ने दिखाई शानदार खेल प्रतिभा राष्ट्र संवाद सं कर्माटांड़ प्रखंड अंतर्गत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को “खेलो झारखंड” प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजीत दास, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ताराशंकर कुमार एवं बीपीओ सावित्री किस्कू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजीत दास ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक…

Read More

अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति की आहूत बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं आज दिनांक 01.08.2025 को अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री अनंत कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा वनाधिकार पट्टा से संबंधित महत्वपूर्ण निदेश संबंधित अधिकारी एवं कर्मी को दिया गया। वहीं आहूत बैठक में नाला अंचल से 4 सामुदायिक वनाधिकार पट्टा के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए जिला वनाधिकार समिति के समक्ष भेजने का निर्देश दिया गया साथ ही त्रुटिपूर्ण प्रस्ताव को संबंधित अंचल को त्रुटि निराकरण हेतु वापस किया…

Read More