डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में ‘माइक्रोसॉफ्ट फेस्ट 2025’ का भव्य आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में विज्ञान और वाणिज्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ‘माइक्रोसॉफ्ट फेस्ट 2025’ का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन और प्रार्थना गीत से शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमोल बेंड ऑफ आर्मर ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
शहर के 19 विद्यालयों से 510 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिनमें निबंध, प्रस्तुति, नाटक, नवाचार प्रयोगशाला, डिजिटल स्टोरी, विज्ञान मंच, रेप वॉक आदि शामिल थे। छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता।
सम्मानित विद्यालय:
ओवरऑल विनिंग ट्रॉफी: लिटिल हार्टी सिनस्ट्रा स्कूल, टेल्को
प्रथम रनर-अप: बेबी न्यू, टेल्को
द्वितीय रनर-अप: सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल, बिस्टुपुर
सर्वाधिक अनुशासित विद्यालय: मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल
कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के चेयरपर्सन ललित चंद्रशेखर, सचिव अनीता रामकृष्णन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन, विद्यालय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।


