Author: Nizam Khan

झामुमो प्रखंड सचिव कुतुबुद्दीन खान ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कुंडहित प्रखंड सचिव कुतुबुद्दीन खान ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता और आदिवासी समाज के मसीहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचार, एक आंदोलन और झारखंडी अस्मिता के प्रतीक थे। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और समाज के वंचित तबकों के अधिकारों के लिए समर्पित था। कुतुबुद्दीन खान ने कहा कि शिबू सोरेन का जाना एक युग का अंत है। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण…

Read More

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झामुमो युवा नेता कुंदन कुमार महतो की श्रद्धांजलि,कहा “एक युग का अंत” नाला/जामताड़ा: झारखंड की राजनीति में एक शून्यता पैदा हो गई है, क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और आदिवासी समाज के महान नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया। इस दुखद अवसर पर झामुमो के युवा नेता कुंदन कुमार महतो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “दिशोम गुरु सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि आदिवासी चेतना के प्रतीक थे। उनसे जब भी मुलाकात होती थी, कुछ नया सिखने को मिलता था। उनके अनुभव, उनकी सहजता और जनता के…

Read More

कुंडहित प्रखंड में दिशोम गुरु शिबू को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद सं कुंडहित (जामताड़ा): कुंडहित प्रखंड कार्यालय परिसर में आज एक भावुक माहौल देखने को मिला जब प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मोहम्मद जमाले राजा ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर दिशोम गुरु शिबू मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित की। दिशोम गुरु शिबू, जो झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेताओं में से एक थे और आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं, के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई, जिसमें सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं…

Read More

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री “दिशोम गुरुजी” शिबू सोरेन के निधन पर जामताड़ा समाहरणालय सभागार में 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद सं आज दिनांक 04.08.2025 को नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में माननीय राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री “दिशोम गुरुजी” आदरणीय श्री शिबू सोरेन का निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे झारखंड में शोक की लहर छा गई है। इसी क्रम में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आहूत किया गया। मौके पर…

Read More

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश सचिव सतपाल यादव और जामताड़ा जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। दोनों नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन को एक युग का अंत बताया और कहा कि झारखंड ने एक सच्चा जननेता और आदिवासी अधिकारों का प्रखर आवाज खो दिया है। राजद प्रदेश सचिव सतपाल यादव ने अपने शोक संदेश…

Read More

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो की ओर से एक प्रेरणादायक श्रद्धांजलि कथा निजाम खान ।राष्ट्र संवाद झारखंड के महान नेता और आदिवासी समाज के मसीहा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर ने पूरे राज्य और देश को शोक में डुबो दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर (एक्स) पर अपने शोक संदेश में लिखा, “आज मैं शून्य हो गया,” और इसी भावना को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने भी अपने श्रद्धांजलि संदेश में व्यक्त किया। उन्होंने न केवल गुरुजी के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट कीं, बल्कि उनके जीवन से…

Read More

जामताड़ा – तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जामताड़ा जिला अध्यक्ष मुस्ताक सेख ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जाना झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे न केवल एक जननेता थे, बल्कि आदिवासी समाज की आवाज और संघर्ष के प्रतीक भी थे। मुस्ताक सेख ने कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष, त्याग और सेवा की मिसाल था। उन्होंने हमेशा वंचितों, आदिवासियों और किसानों की आवाज को बुलंद किया। उनका नेतृत्व न केवल झारखंड के लिए, बल्कि पूरे…

Read More

25 साल दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सांसद प्रतिनिधि रहे आशीश तिवारी ने कहा गुरु जी का जाना पूरे देश के लिए एक युग का अंत है राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता और 1982 से दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षशील साथी रहे आशीष तिवारी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। तिवारी ने कहा कि शिबू सोरेन का जाना न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक युग का अंत है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे आदिवासी समाज की आत्मा, संघर्ष का प्रतीक और…

Read More

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने जताया दुख राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा – राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जामताड़ा जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। दिनेश यादव ने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक आंदोलनकारी, समाज सुधारक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन गरीब, शोषित और वंचित समुदायों के हक की लड़ाई में समर्पित…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि अंजुमन फरोग उर्दू झारखंड और जमीयतुल-इराकीन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए निजाम खान। राष्ट्र संवाद रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो बतौर मुख्य अतिथि अंजुमन फरोग उर्दू झारखंड और जमीयतुल-इराकीन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। जिसमें विभिन्न स्कूलों के 347 उर्दू छात्रों को सम्मानित किया गया जो मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उर्दू भाषा एवं साहित्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अंजुमन फरोग उर्दू झारखंड और जमीयतुल इराकीन रांची के द्वारा यह कार्यक्रम…

Read More