Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री “दिशोम गुरुजी” शिबू सोरेन के निधन पर जामताड़ा समाहरणालय सभागार में 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री “दिशोम गुरुजी” शिबू सोरेन के निधन पर जामताड़ा समाहरणालय सभागार में 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री “दिशोम गुरुजी” शिबू सोरेन के निधन पर जामताड़ा समाहरणालय सभागार में 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    राष्ट्र संवाद सं

    आज दिनांक 04.08.2025 को नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में माननीय राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री “दिशोम गुरुजी” आदरणीय श्री शिबू सोरेन का निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे झारखंड में शोक की लहर छा गई है। इसी क्रम में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आहूत किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार सहित अन्य वरीय एवं कनीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारी मौजूद रहे।

    _*02 मिनट का मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि*_

    इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने 02 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

    उपायुक्त ने कहा कि दिवंगत माननीय पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा दिनांक 04.08.2025 से 06.08.2025 तक 03 (तीन) दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है।

    _*आज और कल बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय*_

    उल्लखेनीय है कि उक्त अवधि में झारखण्ड राज्य के उन सभी भवनों, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालय दिनांक 04.08.2025 एवं 05.08.2025 को बन्द रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक
    Next Article कुंडहित प्रखंड में दिशोम गुरु शिबू को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.