Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 25 साल दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सांसद प्रतिनिधि रहे आशीश तिवारी ने कहा गुरु जी का जाना पूरे देश के लिए एक युग का अंत है
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    25 साल दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सांसद प्रतिनिधि रहे आशीश तिवारी ने कहा गुरु जी का जाना पूरे देश के लिए एक युग का अंत है

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 4, 2025Updated:August 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    25 साल दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सांसद प्रतिनिधि रहे आशीश तिवारी ने कहा गुरु जी का जाना पूरे देश के लिए एक युग का अंत है

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा : झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता और 1982 से दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षशील साथी रहे आशीष तिवारी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। तिवारी ने कहा कि शिबू सोरेन का जाना न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक युग का अंत है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे आदिवासी समाज की आत्मा, संघर्ष का प्रतीक और न्याय के लिए लड़ने वाली एक जीवंत प्रेरणा थे।

    आशीष तिवारी ने बताया कि उन्हें लगभग 25 वर्षों तक गुरुजी के साथ सांसद प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने न केवल राजनीति की बारीकियां सीखी, बल्कि सामाजिक सरोकारों को समझने और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना भी गुरुजी से पाई। उन्होंने कहा कि गुरुजी का सरल स्वभाव, स्पष्ट विचार और संघर्षशील नेतृत्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

    तिवारी ने याद करते हुए बताया कि गुरुजी के नेतृत्व में आदिवासी समाज ने अपनी पहचान और अधिकारों की लड़ाई लड़ी, और उसी का परिणाम था कि झारखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने कहा कि गुरुजी के विचार, आदर्श और संघर्ष की विरासत को संजो कर रखना आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

    उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि दिशोम गुरु का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा। साथ ही उन्होंने गुरुजी के परिजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

    तिवारी ने कहा कि गुरुजी के साथ बिताए गए पल हमेशा स्मरणीय रहेंगे और उनकी सीख समाजसेवा के पथ पर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने जताया दुख
    Next Article दिशोम गुरु की कमी हमेशा महसूस की जाएगी:मुस्ताक सेख

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.