Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने जताया दुख
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने जताया दुख

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने जताया दुख

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा – राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जामताड़ा जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। दिनेश यादव ने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक आंदोलनकारी, समाज सुधारक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन गरीब, शोषित और वंचित समुदायों के हक की लड़ाई में समर्पित रहा।

    उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का संघर्ष और त्याग आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने झारखंड राज्य के गठन में जो ऐतिहासिक भूमिका निभाई, उसे भुलाया नहीं जा सकता। उनके नेतृत्व में आदिवासी समाज ने राजनीतिक चेतना प्राप्त की और हक की आवाज बुलंद की। यादव ने शिबू सोरेन के परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

    इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने भी जिला कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने एक स्वर में कहा कि दिशोम गुरु की कमी हमेशा खलेगी, लेकिन उनके विचार और योगदान सदैव जीवित रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवकीलों ने मौन धारण कर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी
    Next Article 25 साल दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सांसद प्रतिनिधि रहे आशीश तिवारी ने कहा गुरु जी का जाना पूरे देश के लिए एक युग का अंत है

    Related Posts

    विष्णू नाथ तिवारी को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नियुक्त

    July 20, 2026

    नीट परीक्षा लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाकपा का केंद्र सरकार पर हमला

    July 20, 2026

    गोलमुरी मार्केट की पान दुकान में चोरी, नकदी समेत हजारों रुपये का सामान ले उड़े चोर

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विष्णू नाथ तिवारी को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नियुक्त

    नीट परीक्षा लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाकपा का केंद्र सरकार पर हमला

    गोलमुरी मार्केट की पान दुकान में चोरी, नकदी समेत हजारों रुपये का सामान ले उड़े चोर

    आरएसबी ग्रुप ने मनाया ‘एक पहल’ वार्षिक उत्सव का चौथा संस्करण – सपनों से आगे के भविष्य का संकल्प

    गोलमुरी में चोरी की वारदातों पर भाजपा का कड़ा रुख, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग : दिनेश कुमार

    सावन से पहले आषाढ़ी पूजा संपन्न, सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना

    नौकरी की मांग को लेकर बोकारो जनरल अस्पताल में हंगामा।

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.