चेतन आनंद पर कार्रवाई करें नीतीश, बिहार को गुंडाराज से बचाएं: सुधीर कुमार पप्पू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सामाजिक चिंतक व अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विधायक चेतन आनंद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अपराध और हत्याओं की बढ़ती घटनाओं से बिहार की छवि खराब हो रही है, जबकि सरकार जातीय समीकरणों के भरोसे अपराध नियंत्रण में रुचि नहीं ले रही है।
पप्पू ने चेतन आनंद को “गुंडे प्रवृत्ति” का बताते हुए कहा कि जैसे भाई वीरेंद्र पर तुरंत कार्रवाई हुई, वैसे ही चेतन आनंद की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने आनंद परिवार की सामंती मानसिकता की आलोचना करते हुए कहा कि डॉक्टरों के खिलाफ ऐसी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जा सकती और आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की जरूरत है।

