एसआईआर को लेकर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, इलेक्शन कमीशन को बताया एजेंट
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने जमशेदपुर एसआईआर को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव के दौरान इलेक्शन कमीशन केंद्र सरकार का एजेंट बनकर काम कर रहा है।
कुणाल षाडंगी के मुताबिक, एसआईआर के कारण कई वोटर, खासकर बुजुर्ग और दलित, मतदान से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि महागठबंधन बिहार और झारखंड दोनों जगहों पर एसआईआर का विरोध करेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही केंद्र सरकार सिस्टम का गलत तरीके से इस्तेमाल करने लगती है, जिसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

