बॉयफ्रेंड से अनबन के बाद युवती ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दोमुहानी डोभो पुल से बारीडीह निवासी सुमित्रा प्रमाणित नामक युवती ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार, युवती बिष्टुपुर में पीजी में रहकर एक निजी मॉल में काम करती थी और सहेली के साथ पुल पर घूमने आई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बॉयफ्रेंड से अनबन के बाद उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की।
बारिश और तेज बहाव के कारण शव की खोज में दिक्कत आ रही है और आशंका है कि शव नदी में दूर तक बह गया होगा। पुलिस लगातार गोताखोरों के साथ खोजबीन में जुटी है।


