Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करमाटांड़ में “खेलो झारखंड” प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, बालक-बालिकाओं ने दिखाई शानदार खेल प्रतिभा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    करमाटांड़ में “खेलो झारखंड” प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, बालक-बालिकाओं ने दिखाई शानदार खेल प्रतिभा

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करमाटांड़ में “खेलो झारखंड” प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, बालक-बालिकाओं ने दिखाई शानदार खेल प्रतिभा

    राष्ट्र संवाद सं

    कर्माटांड़ प्रखंड अंतर्गत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को “खेलो झारखंड” प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजीत दास, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ताराशंकर कुमार एवं बीपीओ सावित्री किस्कू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
    उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजीत दास ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होता है। यह प्रतियोगिता बच्चों की छुपी हुई खेल प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान करती है। बीपीओ सावित्री किस्कू ने कहा कि करमाटांड़ के बच्चे प्रतिभा में किसी से कम नहीं हैं। वे प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। इसके पश्चात अतिथियों ने सभी विद्यालयों की टीमों के छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अंडर-14 बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कर्माटांड़ की छात्रा रीता मरांडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरासोल की लक्ष्मी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिंडारी की रानी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    बालक वर्ग के अंडर-14, 100 मीटर दौड़ में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालाझरिया के विजय टुडू प्रथम स्थान पर रहे। पिंडारी विद्यालय के अनिकेत मंडल ने दूसरा और रिंगोचिंगो विद्यालय के विक्की मंडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14, 200 मीटर बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर के निमुल मरांडी ने पहला, पिपरासोल के राकेश मरांडी ने दूसरा और ताराबहाल के विशाल कुमार सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय के शिवदी हेम्ब्रम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कालाझरिया के सोनू कुमार और कदरूडीह के जयदेव टुडू क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में गुलाब राय विद्यालय के गोविंद मुर्मू ने 400 मीटर, धुर्व पंडित ने 200 मीटर और मुफीद अंसारी ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन विद्यासागर स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक निवास कुमार मंडल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में खेल शिक्षक नीतेश सेन, बी आर पी सरफराज, रिसोर्स शिक्षक शशि शेखर, शिक्षक विद्यासागर, अमरनाथ दास, रामाशीष लाल, मनोज हेम्ब्रम, अजित कुमार तिवारी, परिमल मिश्रा, देवनारायण गुप्ता, सुधीर दास, खुर्शीद अनवर, दीपक कुमार निर्भय, शोभन लाल साहा, शिक्षिका जयंती रानी, बाबोनी बास्की, सुष्मिता दे, सीआरपी मकसूद अंसारी, राजेश गुप्ता, विनय भैया, ललन कुमार सहित अन्य शिक्षकों और नोडल शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article अंचल अधिकारी, जामताड़ा अबिश्वर मुर्मू एवं अंचल अधिकारी नारायणपुर देवराज गुप्ता को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 14 के तहत जामताड़ा जिला के कार्यपालक दंडाधिकारी की मिली शक्ति

    Related Posts

    चाईबासा में जाम से राहत की तैयारी, एक माह में शुरू होगा बस स्टैंड निर्माण, पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

    April 30, 2026

    एक साल बाद भी सड़क निर्माण ठप, कुमीरमुडी ग्रामीणों का विरोध, हफ्ते भर में काम नहीं शुरू हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी

    April 30, 2026

    मुसाबनी के यश अग्रवाल बने कॉमर्स के सेकेंड टॉपर, 85.4% अंक से बढ़ाया जादूगोड़ा का मान

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा में जाम से राहत की तैयारी, एक माह में शुरू होगा बस स्टैंड निर्माण, पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

    एक साल बाद भी सड़क निर्माण ठप, कुमीरमुडी ग्रामीणों का विरोध, हफ्ते भर में काम नहीं शुरू हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी

    मुसाबनी के यश अग्रवाल बने कॉमर्स के सेकेंड टॉपर, 85.4% अंक से बढ़ाया जादूगोड़ा का मान

    समस्तीपुर में घूसखोर लिपिक गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते दबोचा गया

    कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने किया भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल जीर्णोद्धार की मांग

    आईसीएसई और आईएससी परीक्षा में जेवियर स्कूल गम्हरिया के बच्चों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

    विधायक सविता महतो ने 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से चार सड़कों की रखी आधारशिला

    हल्दीपोखर के अक्षत मोदी को आइसीएसइ बोर्ड की दशवीं के रिजल्ट में 94 प्रतिशत अंक मिले

    कुंडहित में संतुलित उर्वरक एवं केसीसी जागरूकता अभियान आयोजित

    मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.