Author: dhiraj Kumar

आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में 2 अगस्त को हुए मोहम्मद आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर गोकुलनगर…

Read More

लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 7 अगस्त: नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) 10 से 14 अगस्त तक “नवल टाटा” हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप-2026 की लगातार पांचवीं बार मेजबानी करेगी। पांच दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के 140 से अधिक उभरते खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सब-जूनियर वर्ग के मुकाबले 10 से 12 अगस्त तक खेले जाएंगे, जबकि जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता 12 अगस्त की शाम से शुरू होकर 14 अगस्त को फाइनल के साथ संपन्न होगी।…

Read More

रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: देश को यूरेनियम की आपूर्ति करने वाली यूसील (यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) से सटे गांव लिपिघुटू में रहने वाली 25 वर्षीय दिव्यांग युवती मालती सिंह आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कठिन जीवन जीने को मजबूर है। जन्म से दोनों पैरों से दिव्यांग मालती का हौसला बुलंद है, लेकिन व्यवस्था की अनदेखी ने उसकी राहें मुश्किल बना दी हैं। मालती रोजमर्रा के सभी काम खाना बनाना, घर का काम और जलमीनार से पानी लाना रेंगकर करती…

Read More

युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो नेतृत्व विरासत से नहीं, संघर्ष से बनता है; युवा आजसू के दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन का पहला दिन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 7 अगस्त। युवा आजसू के दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन का प्रथम दिवस शुक्रवार को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में उत्साहपूर्ण एवं ऊर्जावान वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में युवा प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा झारखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अधिवेशन के मुख्य…

Read More

निर्मल महतो शहादत दिवस की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर झामुमो नेताओं ने किया निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल और सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य अतिथियों के आगमन, सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों की सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। निरीक्षण के बाद झामुमो के केंद्रीय…

Read More

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान, विदाई समारोह में साझा किए अनुभव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। यूनियन नेतृत्व ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि यूनियन आगे भी हर संभव सहयोग के…

Read More

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल ने मेधावियों को किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं और मेधावी छात्रों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने विद्यार्थियों से शिक्षा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने, नवाचार और एआई आधारित शिक्षा को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से रोजगार खोजने के बजाय रोजगार सृजन की दिशा में…

Read More

जिंदल स्टील ने संस्थापक ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती सेवा कार्यों और फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ मनाई राष्ट्र संवाद संवाददाता अंगुल, 7 अगस्त: जिंदल स्टील, अंगुल ने अपने संस्थापक श्री ओ.पी. जिंदल (बाऊजी) की 96वीं जयंती सामाजिक सरोकारों और खेल गतिविधियों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर ‘ओ.पी. जिंदल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026’ का शुभारंभ किया गया तथा विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिंदल स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर वी.आर. शर्मा ने कहा कि बाऊजी ने एक छोटी पाइप निर्माण इकाई से शुरुआत कर देश के प्रमुख स्टील उद्योग की नींव रखी। उन्होंने रोजगार सृजन, औद्योगिक…

Read More

तेज बारिश से जलमग्न हुआ जमशेदपुर, जलभराव ने खोली नगर प्रशासन की तैयारियों की पोल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में हुई तेज बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। कुछ ही घंटों की बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों, प्रमुख सड़कों और रिहायशी बस्तियों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ, कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। स्थानीय लोगों का…

Read More

जमशेदपुर में ‘सखियों का सावन मिलन’, गीत-संगीत और पारंपरिक रंग में सराबोर हुईं महिलाएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में सावन माह की खुशियों के बीच ‘सखियों का सावन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पूनम जायसवाल और रिंकी शर्मा की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की करीब 28 महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सावन के लोकगीतों पर नृत्य किया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और आपसी मेल-मिलाप के साथ सावन उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर आयोजक पूनम जायसवाल ने कहा कि सावन प्रकृति, प्रेम और खुशहाली का प्रतीक है।…

Read More