तेज बारिश से जलमग्न हुआ जमशेदपुर, जलभराव ने खोली नगर प्रशासन की तैयारियों की पोल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में हुई तेज बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। कुछ ही घंटों की बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों, प्रमुख सड़कों और रिहायशी बस्तियों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ, कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष मानसून के दौरान यही हालात बनते हैं, लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती। लोगों ने नगर प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई, ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने और भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।


