Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिंदल स्टील ने संस्थापक ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती सेवा कार्यों और फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ मनाई
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जिंदल स्टील ने संस्थापक ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती सेवा कार्यों और फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ मनाई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिंदल स्टील ने संस्थापक ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती सेवा कार्यों और फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ मनाई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अंगुल, 7 अगस्त: जिंदल स्टील, अंगुल ने अपने संस्थापक श्री ओ.पी. जिंदल (बाऊजी) की 96वीं जयंती सामाजिक सरोकारों और खेल गतिविधियों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर ‘ओ.पी. जिंदल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026’ का शुभारंभ किया गया तथा विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिंदल स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर वी.आर. शर्मा ने कहा कि बाऊजी ने एक छोटी पाइप निर्माण इकाई से शुरुआत कर देश के प्रमुख स्टील उद्योग की नींव रखी। उन्होंने रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाया। आज ओ.पी. जिंदल समूह 50 मिलियन टन से अधिक स्टील उत्पादन क्षमता के साथ भारत और विदेशों में करीब 20 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहा है।

    इस अवसर पर जिंदल स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों, योग गुरु स्वामी सत्यबिंदु सरस्वती तथा अन्य गणमान्य लोगों ने बाऊजी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

    जयंती समारोह के तहत जिंदल फाउंडेशन ने वृद्धाश्रमों, महिला आश्रय गृहों और दृष्टिबाधित संस्थाओं में सूखा राशन वितरित किया तथा जिले की गौशालाओं में पशु चारा उपलब्ध कराया। वहीं, ओ.पी. जिंदल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 में ओडिशा की 12 टीमें भाग ले रही हैं, जिसका फाइनल 18 अगस्त को खेला जाएगा।

    इसके अलावा ओ.पी. जिंदल स्कूल, डीएवी सावित्री जिंदल स्कूल, नवीन जिंदल स्किल सेंटर और अन्य संस्थानों में भी संस्थापक की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनके जीवन और योगदान को याद किया गया।

    जिंदल स्टील ने संस्थापक ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती सेवा कार्यों और फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ मनाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेज बारिश से जलमग्न हुआ जमशेदपुर, जलभराव ने खोली नगर प्रशासन की तैयारियों की पोल
    Next Article नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल ने मेधावियों को किया सम्मानित

    Related Posts

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    October 18, 2026

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.