जमशेदपुर में 13वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस आयोजित, राज्यपाल ने उत्कृष्ट बुनकरों को किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में 13वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तकरघा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कारीगरों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि हस्तकरघा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत पहचान है। उन्होंने नई पीढ़ी से इस परंपरा को आगे बढ़ाने का…
Author: dhiraj Kumar
जाति प्रमाण पत्र की जटिल प्रक्रिया के खिलाफ तेली साहू समाज का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, पूर्वी सिंहभूम के बैनर तले समाज के लोगों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की। संगठन का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण ओबीसी और ईबीसी वर्ग के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे छात्र-छात्राएं और…
आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल का 47वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल में 47वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमटीएमएच के पूर्व निदेशक डॉ. कोशी वर्गीज ने शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विद्यालय की प्राचार्या पियाली मुखर्जी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि विद्यार्थियों ने जनजातीय नृत्य, एक्शन सॉन्ग और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह…
बागबेड़ा में कचरा और गड्ढों को लेकर सुनील गुप्ता का विरोध, संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी में सड़क पर जमा कचरे और अधूरे निर्माण कार्य को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने रोड नंबर-3 की मुख्य सड़क से कचरा हटाने और रोड नंबर-2 में खोदे गए गड्ढे का जल्द पक्कीकरण कराने की मांग की। सुनील गुप्ता ने कहा कि सड़क पर कचरा जमा रहने से दुर्गंध और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है, जबकि अधूरा पड़ा गड्ढा दुर्घटनाओं को न्योता…
10 अगस्त को एग्रिको में होगा भव्य भजन संध्या और 10वां विशाल भंडारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में सावन के दूसरे सोमवार, 10 अगस्त को श्री नीलकंठ महादेव संघ की ओर से एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में भव्य भजन संध्या और 10वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति ने बताया कि शाम 6:30 बजे से भजन संध्या शुरू होगी, जिसमें चंडीगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक दीपक लख्खा और बिहार की भजन गायिका स्नेहा सिंह राजपूत अपनी प्रस्तुतियां देंगी। इसके बाद रात 8 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के…
एचसीएल की तांबा खदानों और मौभंडार स्मेल्टर को पूर्ण क्षमता से चालू कराने की मांग, सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात कर घाटशिला स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की तांबा खदानों और मौभंडार स्मेल्टर-रिफाइनरी संयंत्र को पूर्ण क्षमता से संचालित कराने की मांग की। सांसद ने कहा कि सुरदा, केंदाडीह और राखा खदानों का संचालन दोबारा शुरू होने के बावजूद अभी भी उत्पादन पूरी क्षमता से नहीं हो रहा है, जबकि मौभंडार का स्मेल्टर-रिफाइनरी संयंत्र अब तक…
12 अगस्त से भारत मंडपम में भारतीय व्यापार महोत्सव 2026, 40 देशों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 7 अगस्त। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 का आयोजन 12 अगस्त से नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा कैट की रणनीतिक सलाहकार स्मृति ईरानी भी मौजूद रहेंगी। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल और राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने बताया…
मुख्यमंत्री से मिले कुणाल षाड़ंगी, जमशेदपुर की हवाई सेवा सहित कई जनहित के मुद्दे उठाए राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे उठाए। उन्होंने जमशेदपुर से भुवनेश्वर और कोलकाता के लिए संचालित उड़ानों को बंद होने से बचाने के लिए राज्य सरकार से केंद्र सरकार के समक्ष पहल करने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने नई शिक्षा नीति से प्रभावित शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के समायोजन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने, विश्वविद्यालयों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई…
सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आज क्षेत्र के सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का दौरा कर स्थानीय निवासियों की समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में सोसाइटी के लोगों ने मेयर के समक्ष जल जमाव, बिजली के पोल, साफ-सफाई तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा। निरीक्षण के दौरान मेयर ने पाया कि बरसात के दिनों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था…
पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले की प्रारूप मतदाता सूची मंगलवार को प्रकाशित कर दी गई। समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए दावा एवं आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रारूप मतदाता सूची में कुल 15,11,805 मतदाता शामिल हैं, जिनमें 7,52,533…
