आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल का 47वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल में 47वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमटीएमएच के पूर्व निदेशक डॉ. कोशी वर्गीज ने शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विद्यालय की प्राचार्या पियाली मुखर्जी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि विद्यार्थियों ने जनजातीय नृत्य, एक्शन सॉन्ग और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

