जमशेदपुर में 13वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस आयोजित, राज्यपाल ने उत्कृष्ट बुनकरों को किया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में 13वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तकरघा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कारीगरों को सम्मानित किया।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि हस्तकरघा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत पहचान है। उन्होंने नई पीढ़ी से इस परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए बुनकरों ने अपनी हस्तनिर्मित कलाकृतियों और वस्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। समारोह में कई गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य भी मौजूद रहे।

