Author: dhiraj Kumar

कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की जलजमाव और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय से जुड़े एक कॉलेज परिसर में शनिवार सुबह करीब 10 बजे करंट की चपेट में आने से एक छात्र घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद AISF सिंहभूम ने विश्वविद्यालय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कुलसचिव को पत्र सौंपकर घायल छात्र के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की…

Read More

प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून कुकड़ू के स्कूल में घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग, डीसी से करेंगे शिकायत राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर एक छात्र के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ने का आरोप लगा है। घटना में घायल छात्र के सिर पर तीन टांके लगाए गए। घटना के बाद छात्र डरा-सहमा बताया जा रहा है। छात्र के अनुसार, वह कक्षा में क्लास वर्क कर रहा था। जवाब गलत होने पर उसने अपनी कॉपी…

Read More

युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प, आजसू युवा अधिवेशन के समापन पर सरकार पर साधा निशाना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 8 अगस्त। आजसू पार्टी के दो दिवसीय राज्य युवा अधिवेशन के अंतिम दिन शनिवार को केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि युवा शक्ति ही झारखंड की सबसे बड़ी ताकत है। आजसू पार्टी युवाओं को केवल कार्यकर्ता बनाकर नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें संगठनकर्ता और नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करेगी। पार्टी का लक्ष्य युवाओं को नेतृत्व देकर शहीद…

Read More

भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में छात्रों के आंदोलन को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जेपीएससी और जेएसएससी समेत सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। सुदेश महतो ने कहा कि सरकारी नौकरियों की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। यदि किसी तरह की गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं, तो उनकी गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।…

Read More

निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर कदमा उलियान में सीएम ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं से विकसित झारखंड बनाने का आह्वान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद निर्मल महतो को नमन किया। इसके बाद आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती को हमारे महापुरुषों ने अपने खून-पसीने से…

Read More

AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत राष्ट्र संवाद संवाददाता संतोष सिन्हा दुमका। श्रावणी मेला के दौरान बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्पण के लिए जिला प्रशासन AI आधारित रियल टाइम मॉनिटरिंग का सहारा ले रहा है। मेला क्षेत्र में लगे कैमरों के माध्यम से भीड़ के घनत्व और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम में AI तकनीक के जरिए भीड़ की स्थिति को पांच रंगों—व्हाइट, ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड—के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है। इसके आधार पर दंडाधिकारी और…

Read More

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा राष्ट्र संवाद संवाददाता दुमका। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शुक्रवार को लोक भवन और पुलिस लाइन मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, झंडोत्तोलन स्थल, मंच एवं आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि समारोह के आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य पूरा करें। निरीक्षण के बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, पुलिस लाइन का भी दौरा किया। इस दौरान बच्चों…

Read More

12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता संतोष सिन्हा दुमका। जिला उद्योग केंद्र परिसर स्थित झारक्राफ्ट क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को झारखंड सिल्क टेक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के तत्वावधान में 12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने कहा कि दुमका हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा वाला क्षेत्र है। बुनकरों को बेहतर बाजार, आधुनिक डिजाइन, प्रशिक्षण और ई-मार्केटिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। विशिष्ट अतिथि इकरारूल हसन…

Read More

देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली/देहरादून: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के कला दर्शन विभाग ने संस्कार भारती उत्तराखंड और ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय के सहयोग से 5 से 7 अगस्त तक देहरादून में ‘सौहार्द’ एवं ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन पद्मश्री लोक गायिका माधुरी बड़थ्वाल ने किया। इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) तबस्सुम नक़वी, विधायक एवं संस्कार भारती उत्तराखंड की अध्यक्ष सविता कपूर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। ‘सौहार्द’ प्रदर्शनी में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भारतीय अवधारणा और…

Read More

राज्यपाल ने नशा मुक्ति भारत अभियान रथ को दिखाई हरी झंडी ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल ने ‘नशा मुक्ति भारत अभियान’ रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना…

Read More