Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 8, 2026Updated:August 8, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प, आजसू युवा अधिवेशन के समापन पर सरकार पर साधा निशाना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 8 अगस्त। आजसू पार्टी के दो दिवसीय राज्य युवा अधिवेशन के अंतिम दिन शनिवार को केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि युवा शक्ति ही झारखंड की सबसे बड़ी ताकत है। आजसू पार्टी युवाओं को केवल कार्यकर्ता बनाकर नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें संगठनकर्ता और नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करेगी। पार्टी का लक्ष्य युवाओं को नेतृत्व देकर शहीद निर्मल महतो के सपनों का विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर झारखंड बनाना है।

    कार्यक्रम के अंतिम दिन बिरसा मुंडा टाउन हॉल से बस मार्ग से सुदेश कुमार महतो आजसू के युवा कार्यकर्ताओं के साथ बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस स्थित शहादत स्थल पहुंचे। वहां उन्होंने माल्यार्पण किया और दो मिनट मौन रहकर आत्ममंथन किया। इसके बाद उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद कदमा गणेश पूजा मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किया।

    सभा को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विरासत में मिली सत्ता के सुख में शासन जनता और युवाओं की वास्तविक समस्याओं से दूर हो गया है। स्थिति यह है कि हेमंत की हिम्मत अब नौकरशाही में दिखाई पड़ रही है, जबकि राज्य का युवा अपने अधिकार और भविष्य के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर है।

    उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर युवा अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनके दर्द की आवाज सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंच रही है। यह झारखंड के लिए चिंताजनक स्थिति है। सरकार को युवाओं की आवाज सुननी होगी।

    निर्मल महतो के सपनों का झारखंड धूमिल हो रहा : सुदेश

    सुदेश महतो ने शहीद निर्मल महतो को याद करते हुए कहा कि जिस धरती पर बैठकर आजसू के कार्यकर्ताओं ने आत्ममंथन किया, वहां निर्मल दा के लहू का एक-एक कतरा झारखंड के भविष्य के लिए संघर्ष की कहानी कहता है। आज अगर उनके सपनों के झारखंड की तस्वीर सामने रखी जाए तो निश्चित रूप से उनकी आत्मा भी कराहती होगी।

    उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने जिस झारखंड की कल्पना की थी, उसमें युवाओं के लिए रोजगार, बेहतर शिक्षा, समुचित विकास तथा झारखंडी विचार और अस्मिता को सम्मान के साथ स्थान मिलना था। लेकिन आज उनके सपनों का झारखंड धूमिल होता दिखाई दे रहा है।

    सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी केवल सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि आने वाली पीढ़ी को तैयार करने की राजनीति करती है। पार्टी युवाओं को अपनी बात रखने, संघर्ष करने, निर्णय लेने और नेतृत्व करने का अवसर दे रही है। युवाओं में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने का साहस और झारखंड के भविष्य को लेकर स्पष्ट सोच विकसित करना आजसू की प्राथमिकता है।

    *युवाओं को नेतृत्व देकर विकसित झारखंड का सपना साकार करना लक्ष्य : रामचंद्र सहिस*

    आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड की पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसने युवाओं को केवल कार्यकर्ता नहीं, बल्कि भविष्य का नेतृत्व मानते हुए उन्हें निखारने, अवसर देने और नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का काम किया है।

    उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं को बोलने, समझने, निर्णय लेने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का मंच प्रदान करती है। आजसू की सोच केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण और वैचारिक पाठशाला के माध्यम से संगठनकर्ता एवं जननेता के रूप में तैयार करना है।

    साहिस ने कहा कि पार्टी का संकल्प नई पीढ़ी में आत्मविश्वास, अनुशासन, कठोर निर्णय लेने का साहस तथा राज्य को संवारने और संभालने की ऊर्जा विकसित करना है। आजसू युवाओं को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण का सहभागी बनाना चाहती है, ताकि आने वाले समय में राज्य को दूरदर्शी और संघर्षशील नेतृत्व मिल सके। उन्होंने युवाओं से निर्मल महतो के संघर्ष, त्याग और वैचारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा के माध्यम से नए झारखंड के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    निर्मल महतो के विचारों को आत्मसात कर बेहतर *झारखंड बनाने में जुटे युवा : देवशरण भगत*

    आजसू पार्टी के प्रधान प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी के युवा नेताओं का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड आंदोलन के महानायक स्व. निर्मल महतो के विचारों और संघर्षों पर गंभीर चिंतन करते हुए राज्य के बेहतर भविष्य की रूपरेखा तैयार करना है।

    उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी सत्ता सुख की राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि संघर्ष, जनसेवा और जनहित के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने वाले नेतृत्व का निर्माण करना चाहती है। इसी उद्देश्य से राज्यभर से युवा साथी एकत्रित हुए हैं, ताकि झारखंड की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर मंथन कर भविष्य की दिशा तय की जा सके।

    उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को झारखंड आंदोलन के इतिहास, निर्मल महतो के आदर्शों तथा राज्य के विकास में अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आजसू के युवा कार्यकर्ता संघर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बेहतर, समृद्ध और विकसित झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    आंदोलनकारी झामुमो नेता कान्हू सामंत समर्थकों के साथ आजसू में शामिल

    कार्यक्रम के दौरान आंदोलनकारी झामुमो नेता कान्हू सामंत अपने दल-बल के साथ आजसू पार्टी में शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

    कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लंबोदर महतो, संजय मेहता, चंद्रगुप्त सिंह, हरे लाल महतो, नंदू पटेल, छूटनी महतो, परवाज़ खान, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी, लालन झा, रवि शंकर मौर्या, चंद्रेश्वर पांडेय, मंटू शुक्ला, आकाश सिन्हा, परवीन प्रसाद, ललित सिंह, कुंदन सिंह, राजेश चौधरी, संजय मालाकार समेत कई हजार युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    Related Posts

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 8, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, रविवार को साकची से निकलेगी विशाल यात्रा

    August 8, 2026

    निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मेयर सुधा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, रविवार को साकची से निकलेगी विशाल यात्रा

    निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मेयर सुधा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर पीपुल्स अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम

    बागबेड़ा वायरलेस मैदान के सुंदरीकरण की पहल, पुनीत जीवन संस्था ने लगाए पौधे

    पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 38 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

    महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ CPI ने शुरू की पदयात्रा, 1 सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान

    एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में, छात्रों में आक्रोश

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.