भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में छात्रों के आंदोलन को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जेपीएससी और जेएसएससी समेत सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। सुदेश महतो ने कहा कि सरकारी नौकरियों की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। यदि किसी तरह की गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं, तो उनकी गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, आंदोलनकारी छात्र 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने के साथ सीबीआई जांच या सेवानिवृत्त हाईकोर्ट न्यायाधीशों की समिति से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

