निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन
शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर कदमा उलियान में सीएम ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं से विकसित झारखंड बनाने का आह्वान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद निर्मल महतो को नमन किया। इसके बाद आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती को हमारे महापुरुषों ने अपने खून-पसीने से सींचा है। वीर शहीद निर्मल महतो जैसे बलिदानियों की बदौलत ही अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ। जब तक सूरज-चांद रहेगा, निर्मल महतो का नाम रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड न कभी झुका है और न झुकेगा। यह आंदोलन की धरती है। उन्होंने कहा कि राज्य को अस्थिर करने की साजिश करने वाले कितना भी प्रयास कर लें, झारखंडी विचलित होने वाले नहीं हैं। हम इसका मुकाबला करेंगे और अपना वाजिब हक लेकर रहेंगे।
उन्होंने युवाओं से शहीद निर्मल महतो के आदर्शों और संघर्ष से प्रेरणा लेकर विकसित झारखंड के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कहा कि राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। अलग राज्य के आंदोलन में अनेक लोगों ने बलिदान दिया, लेकिन निर्मल महतो की शहादत का अपना विशेष महत्व है।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शहीद परिवार की बहू, झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ विधायक सविता महतो के मार्गदर्शन एवं पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में किया गया। सभा में बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, पोटका विधायक संजीव सरदार, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद सुमन महतो, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, गौसेवा उपाध्यक्ष राजू गिरी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, मानगो नगरपालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, प्रमुख आंदोलनकारी मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, गुरुचरण किस्कू, चारुचंद किस्कू, फनी महतो, जिला परिषद चेयरमैन बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इनके अलावा काबलू महतो, सुनील महतो, महावीर मुर्मू, बघराई मार्डी, चंद्रावती महतो, रतन महतो, जलील खान, नासिर खान, माणिक मल्लिक, प्रीतम हेंब्रम, लालटू महतो, सुशील हेंब्रम, अभय पाण्डेय, खुद्दु ओराव, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, सचिव बैधनाथ टुडू, विकास सिंह, सरोज महापत्रा, दल गोविंद लोहारा, नरोतम दास, सपन राय, गोल्डी तिवारी, बंटी सिंह, कवलजीत कौर गिल, चरणजीत कौर, गंगा देवी, दुर्गा बोयपाई, मायावती टुडू, रानी सिंह, द्रौपदी मुंडा, अवतार सिंह भाटिया, फैयाज अहमद खान, फतेह चंद्र टुडू, गोपाल महतो, अंकित सिंह, पीके राय, इंद्रजीत घोष, गोकुल मार्डी, नरेश मुर्मू, राजेश श्रीवास्तव, विश्वनाथ महतो, धनंजय महतो, गोविंदा चालक, जाबिर हुसैन, अजय पाण्डेय, उनादी उराव, लवली सिंह, सोमेन विश्वास, कोला मुखी, पाण्डेय प्रधान, बादल कर्मकार, मो. जमील एवं तनवीर हुसैन समेत हजारों लोग उपस्थित थे।
साकची और बिष्टुपुर में भी श्रद्धांजलि
इससे पहले झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में साकची स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में शहीद निर्मल महतो के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बिष्टुपुर स्थित शहीद स्थल चमरिया गेस्ट हाउस पहुंचकर वेदी एवं प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने किया।
निर्मल महतो के संघर्ष को किया याद
‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, निर्मल महतो का नाम रहेगा’
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो को झारखंड आंदोलन का महत्वपूर्ण योद्धा बताते हुए कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि निर्मल दा ने जिस झारखंड का सपना देखा था, उसे पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद निर्मल महतो के आदर्शों को आत्मसात कर राज्य को विकसित और सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

