Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    जलजमाव और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर/चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय से जुड़े एक कॉलेज परिसर में शनिवार सुबह करीब 10 बजे करंट की चपेट में आने से एक छात्र घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद AISF सिंहभूम ने विश्वविद्यालय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कुलसचिव को पत्र सौंपकर घायल छात्र के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

    AISF ने आरोप लगाया कि कॉलेज के मल्टीपर्पस भवन के सामने लंबे समय से जलजमाव की समस्या है, जिससे विद्युत व्यवस्था के संपर्क में आने पर करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। संगठन ने जल निकासी और विद्युत व्यवस्था की तत्काल जांच कर स्थायी समाधान की मांग की।

    संगठन के अनुसार, घटना के बाद छात्र संगठन ने करीब एक घंटे तक कॉलेज प्रबंधन को घेरकर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। AISF ने चेतावनी दी कि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय से घायल छात्र के इलाज और परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई।

    5 लाख मुआवजे की मांग की कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून
    Next Article जियाडा के नए नियमों को लेकर उद्योग संगठनों के साथ बैठक, सुझावों पर हुआ मंथन

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    August 8, 2026

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 8, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, रविवार को साकची से निकलेगी विशाल यात्रा

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, रविवार को साकची से निकलेगी विशाल यात्रा

    निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मेयर सुधा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर पीपुल्स अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम

    बागबेड़ा वायरलेस मैदान के सुंदरीकरण की पहल, पुनीत जीवन संस्था ने लगाए पौधे

    पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 38 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

    महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ CPI ने शुरू की पदयात्रा, 1 सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान

    एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में, छात्रों में आक्रोश

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.